Paonta Sahib: डिवाइन विज़डम स्कूल में हस्तनिर्मित मिट्टी के खिलौनों की प्रदर्शनी, पढ़ें क्या रहा उद्देश्य... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: डिवाइन विज़डम स्कूल में हस्तनिर्मित मिट्टी के खिलौनों की प्रदर्शनी, पढ़ें क्या रहा उद्देश्य... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: डिवाइन विज़डम स्कूल में हस्तनिर्मित मिट्टी के खिलौनों की प्रदर्शनी, पढ़ें क्या रहा उद्देश्य...

डिवाइन विजडम स्कूल माजरा में हस्तनिर्मित मिट्टी के खिलौनों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों एवं उनके परिजनों द्वारा सुन्दर एवं मनमोहक खिलौने बनाकर प्रदर्शनी में प्रस्तुत किए गए। इस प्रदर्शनी को देखने आए अतिथियों एवं अभिभावकों की नजरें इन खिलौनों से हट नहीं रही थीं। इस मौके पर विद्यार्थियों को मिट्टी से बने खिलौनों की खूबियों के बारे में भी जानकारी दी गई। विद्यालय की प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नीरज गोयल, निदेशक एकता गोयल तथा प्रधानाचार्या मीनाक्षी मल्होत्रा ने इस प्रदर्शन के आयोजन हेतु अभिभावकों के  सहयोग की भरपूर सराहना की।


प्रधानाचार्या मीनाक्षी मल्होत्रा ने संदेश दिया कि मिट्टी हमारी धरोहर है। विद्यार्थियों को इसके महात्म्य तथा वास्तविक गुणों से अवगत करवाना हमारा परम ध्येय है। इसी ध्येय को वास्तविक रूप प्रदान करने हेतू उनके स्कूल में प्री प्राइमरी द्वारा माह के अंतिम दिन ब्राउन डे मनाने के लिए हस्तनिर्मित मिट्टी के खिलौनों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। बच्चों ने इस आयोजन का खूब आनंद लिया।