Gurudwara Shri Paonta Sahib: भोग श्री अखंड पाठ साहिब के साथ होला मोहल्ला का हुआ आगाज, होंगे ये कार्यक्रम... ddnewsportal.com

Gurudwara Shri Paonta Sahib: भोग श्री अखंड पाठ साहिब के साथ होला मोहल्ला का हुआ आगाज, होंगे ये कार्यक्रम...  ddnewsportal.com

Gurudwara Shri Paonta Sahib: भोग श्री अखंड पाठ साहिब के साथ होला मोहल्ला का हुआ आगाज 

गुरुद्वारा श्री पाँवटा साहिब मे कार्यक्रम शुरू, 24 मार्च को नगर कीर्तन तो 25 को सजेगा कवि दरबार...

पाँवटा साहिब के ऐतिहासिक 340वां होला मोहल्ला पर गुरूद्वारा श्री पाँवटा साहिब में कार्यक्रम का आगाज हो गया है। शनिवार 23 मार्च को तीन दिवसीय भोग श्री अखंड पाठ साहिब के साथ गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब मे इस बार 340वां होला महल्ला शुरु हो गया है। यह महल्ला आगामी 26 मार्च तक बड़ी श्रद्वा व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मुख्य आयोजन के लिये गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने तैयारियां पूरी कर ली है। गुरुद्वारा साहिब को भव्य तरीके से सजाया गया है। प्रबंधक कमेटी गुरुद्वारा

श्री पांवटा साहिब के उपप्रधान जत्थेदार सरदार जोगा सिंह, प्रबंधक जगीर सिंह, महासचिव हरप्रीत सिंह रतन और कैशियर गुरमीत सिंह आदि ने देश दिनेश को बताया कि गुरुद्वारा साहिब मे होला महल्ला पर 23 मार्च शनिवार को सुबह 6 बजे शीष महल मे भोग श्री अखंड पाठ साहिब तथा कीर्तन दरबार से कार्यक्रम शुरु हो गये है। 24 मार्च रविवार को दोपहर 1 बजे तक कीर्तन दरबार सजेगा तथा 1 बजे के बाद नगर मे भव्य कीर्तन निकाला जाएगा। इस दौरान गतका पार्टियों साहिबजादा अजीत सिंह अखाड़ा पांवटा, श्री गुरू हरगोबिंद साहिब सशस्त्र विद्यालय जगाधरी एंवम पांवटा अपने जौहर दिखाएंगे। उन्होने बताया कि 25 मार्च सोमवार को पूर्णिमा के अवसर पर अंदर दीवान सुबह साढ़े नो बजे से सांय 4 बजे तक सजेगा तथा इसी पंडाल मे रात को कवि दरबार सजेगा। जिसमें उच्च कोटि के पंथक कवि अपने सुंदर रचनाओं सुनाकर संगतो को निहाल करेंगे। इसमें गुरू घर के महान कीर्तनीय ढाढी जत्थे, गुरमत प्रचार एंव विद्वान संगतो को निहाल करेगे। 26 मार्च मंगलवार को होली के दिन बाहर खुले पंडाल मे दीवान सजेगा। इसी दिन निशान साहिब की सेवा व अमृत संचार प्रातः 10 बजे से आरंभ हो जाएगा। इस दौरान 24 घंटे लंगर लगेगा। गोर हो कि पांवटा साहिब मे गुरुद्वारा साहिब द्वारा जहां होला महल्ला का आयोजन किया जाता है, वहीं नगर परिषद द्वारा होली मेले का आयोजन किया जाता है। होला मोहल्ला 23 मार्च से 26 मार्च तक चलेगा जबकि होली मेला 25 मार्च से 03 अप्रैल तक मनाया जाएगा।
 

                                                                                   

                          बाॅक्स

24 मार्च को निकलेगा नगर कीर्तन-

24 मार्च रविवार को दोपहर 1 बजे तक कीर्तन दरबार सजेगा तथा 1 बजे के बाद नगर मे भव्य कीर्तन निकाला जाएगा। इस दौरान गतका पार्टियों साहिबजादा अजीत सिंह अखाड़ा पांवटा, श्री गुरू हरगोबिंद साहिब सशस्त्र विद्यालय जगाधरी एंवम पाँवटा अपने जौहर दिखाएंगे।

                      बाॅक्स

25 मार्च को सजेगा कवि दरबार-

25 मार्च सोमवार को पूर्णिमा के अवसर पर खुले पंडाल मे बाहर दीवान सुबह साढ़े नो बजे से सांय 4 बजे तक सजेगा तथा इसी पंडाल मे रात को कवि दरबार सजेगा। जिसमें उच्च कोटि के पथंक कवि अपनी सुंदर रचनाओं को सुनाकर संगतो को निहाल करेंगे। इसमें गुरू घर के महान कीर्तनीय ढाढी जत्थे, गुरमत
प्रचार एंव विद्वान संगतो को निहाल करेगे।