Paonta Sahib: सुखराम चौधरी बोले, पाँवटा साहिब से 500 कार्यकर्ता जायेंगे सोलन, पढ़ें क्या है वजह... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: सुखराम चौधरी बोले, पाँवटा साहिब से 500 कार्यकर्ता जायेंगे सोलन, पढ़ें क्या है वजह... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: सुखराम चौधरी बोले, पाँवटा साहिब से 500 कार्यकर्ता जायेंगे सोलन, पढ़ें क्या है वजह...

पाँवटा साहिब भाजपा मंडल की विशेष बैठक मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर की अध्यक्षता में पाँवटा साहिब पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस में  सम्पन्न हुई। जिसमे विशेष रूप से शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी व पाँवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी मौजूद रहें। उन्होंने हाटी क्षेत्र के सभी भाइयों को हाटी का दर्जा मिलने पर बहुत-बहुत बधाई दी। बैठक में आने वाली 5 तारीख को सोलन में जेपी नड्डा के स्वागत के लिए रणनीति बनाई, जिसमें पांवटा साहिब से 500 की संख्या में सोलन जाने की व्यवस्था की और सभी को दिशा निर्देश दिए कि इस रैली को सफल बनाने में जो जो भूमिकाएं दी हैं उस को भरपूर निभाएंगे और सबने आश्वासन दिया कि इस रैली को सफल बनाना है और यही से 2024 के चुनाव का आगाज

होना है। लोक सभा के चुनाव की तैयारी शुरू करने की भी बात की मंडल महामंत्री हितेंद्र कुमार ने भी सबको बधाई दी और पूरा मीटिंग हॉल भारत माता की जय के साथ गूंज उठा। बाद में सुखराम चौधरी, बलदेव सिंह तोमर और सभी हाटी भाइयों के साथ हाटी का दर्जा मिलने पर नाटी डालकर खुशी मनाई, जिसमें महामंत्री दिनेश चौधरी, प्रदेश ओबीसी मोर्चा के महामंत्री सुभाष चौधरी, जिला ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, पूनम गुप्ता, एससी मोर्चा के अध्यक्ष दीपक मनलहंस, युवा मोर्चा अध्यक्ष चरणजीत चौधरी, महामंत्री तरनजीत सिंह गिल, शमशाद काशमी, महिला मोर्चा अध्यक्ष रीना चौधरी, त्रिशला चौधरी, शिवानी वर्मा, तोताराम शर्मा, प्रधान सुरेखा चौधरी, प्रधान बलवीर धीमान, मीडिया प्रभारी सुखविंदर चौधरी सहित सभी जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।