यमुना करूणा संस्था से जरूरतमंद ले सकते हैं ऑक्सीजन कंसंट्रेटर- ddnewsportal.com

यमुना करूणा संस्था से जरूरतमंद ले सकते हैं ऑक्सीजन कंसंट्रेटर- ddnewsportal.com

यमुना करूणा संस्था से जरूरतमंद ले सकते हैं ऑक्सीजन कंसंट्रेटर 

नेंज मेड लाईफ साईंसिज पांवटा साहिब द्वारा संस्था को सौंपा गया है कंसंट्रेटर।

नेंज़ मेड लाईफ साईंसिज पांवटा साहिब के इन्चार्ज मनमीत सिंह द्वारा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर यमुना करुणा संस्था पांवटा साहिब को सौंपा गया है। संस्था के प्रेजिडेंट डॉ प्रवेश सबलोक व सेकेट्री शान्ति स्वरूप गुप्ता ने बताया

कि यह कंसंट्रेटर कोविड -19 पेशेंट्स,  जिनको ऑक्सीजन की जरूरत है, की मदद के लिए दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिस किसी को भी इसकी जरूरत हो तो वह संस्था के प्रेसिडेंट व सचिव से संपर्क कर सकते है। संस्था, जो लोग घर में बीमार है व जिसको हॉस्पिटल से मना कर दिया हो, उसे यह सुविधा दे रही है। संस्था के अंतर्गत घर पर ही डॉक्टर द्वारा सेवा दी जा रही

है। लोगो की देख-रेख करना यमुना करुणा संस्था का प्रमुख उद्देश्य है। इस उद्देश्य को ध्यान मे रखते हुए अभी तक 35 रोगियों को सेवा दी जा चुकी है। इस मौके पर यमुना करुणा संस्था के प्रेजिडेंट डाॅ प्रवेश सबलोक, सचिव शान्ति स्वरूप गुप्ता, मनमीत सिंह , एन पी एस सहोता अनिल सैनी और अरुण गोयल मौजूद रहे।