तीमारदारों का ख्याल रखेगा व्यापार मंडल पांवटा- ddnewsportal.com

तीमारदारों का ख्याल रखेगा व्यापार मंडल पांवटा- ddnewsportal.com

तीमारदारों का ख्याल रखेगा व्यापार मंडल पांवटा

पांवटा सिविल अस्पताल के बाहर लगायेगा स्टाॅल, वीकेंड या लाॅकडाउन की स्थिति मे करेगा भोजन की व्यवस्था, पानी और विटामिन की सेवा रहेगी रोज।

कोरोना महामारी के दौरान सामाजिक व अन्य संगठनों की सेवा भावना लोगों मे उम्मीद की एक नई आशा जगाती है। पीड़ित और जरूरतमंद लोगों को उम्मीद जगती है कि भले ही लाॅकडाउन लग जाएं वो भूखे नही हरेंगे। ऐसी ही एक पहल व्यापार मंडल पांवटा साहिब ने शुरु की है। व्यापार मंडल प्रधान अनिन्द्र सिंह नौटी ने बताया कि व्यापार मंडल पांवटा साहिब द्वारा सिविल हॉस्पिटल में कोविड टेस्ट या किसी

अन्य करण से पहुंचने वाले जनता के लिए शुद्ध पानी तथा विटामिन सी की व्यवस्था की गई। इसके अलावा प्रत्येक शनिवार तथा रविवार को या  लॉकडाउन की स्थिति में मरीजों के तीमारदारों (Attendents) के लिए दोनों समय भोजन की व्यवस्था भी की जाएगी। क्योंकि वीकेंड पर बाजार बंद रहता है। इसके अलावा व्यापार मंडल ने एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है जिसके माध्यम से किसी भी जरूरत के समय स्थानीय लोग मरीज या उनके रिश्तेदार व्यापार मंडल से संपर्क कर सकते है।