Himachal News: चीन में फैली नई बीमारी के बाद हिमाचल सतर्क, पढ़ें क्या है रोग... ddnewsportal.com

Himachal News: चीन में फैली नई बीमारी के बाद हिमाचल सतर्क, पढ़ें क्या है रोग...  ddnewsportal.com

Himachal News: चीन में फैली नई बीमारी के बाद हिमाचल सतर्क, पढ़ें, तैयारियों को लेकर क्या बोले सीएम सुक्खू...

भारत का पड़ोसी देश चीन कोरोना के बाद एक नई बीमारी से जूझ रहा है। बच्चों में फैल रही निमोनिया नाम की इस बीमारी के बाद भारत में अलर्ट के बाद हिमाचल प्रदेश भी सतर्क हो गया है। चीन में फैले निमोनिया पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल में स्थिति नियंत्रण में है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री चीन में हैं और फैलते निमोनिया को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सावधानी बरत रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें सावधानी बरतने की जरूरत है। मीडिया से रू-ब-रू होते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग को निर्देश जारी कर दिए गए हैं और तैयारियां की जा रही हैं। कोविड के दौर से ही राज्य के अस्पताल पूरी तरह से पहले ही तैयार हैं और इस बीमारी को लेकर भी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं।


बता दें कि कोविड-19 प्रतिबंध हटाए जाने के बाद से चीन निमोनिया से जूझ रहा है। बीजिंग और लियाओनिंग प्रांत जैसे उत्तरी क्षेत्रों के बच्चों में मामले विशेष रूप से नजर आ रहे हैं और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी सभी देशों को अलर्ट जारी किया है। इसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी देश के सभी राज्यों को निगरानी बढ़ाने के दिशा-निर्देश दिए हैं। हिमाचल सरकार भी इस पर अलर्ट हो गई है और स्वास्थ्य विभाग को मुस्तैद कर दिया है।