5 कांग्रेसी विधायकों की सदस्यता हों रद्द ddnewsportal.com

5 कांग्रेसी विधायकों की सदस्यता हों रद्द ddnewsportal.com

5 कांग्रेसी विधायकों की सदस्यता हों रद्द 

शिलाई भाजपा मंडल ने एसडीएम के मार्फत राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज उठाई मांग 

कार्तिक तोमर-शिलाई

शिलाई भाजपा मंडल ने उपमंडलाधिकारी नागरिक शिलाई के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजे एक ज्ञापन में विधानसभा सत्र में कांग्रेसी विधायको द्वारा राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान किए गए दुर्व्यवहार करने पर कांग्रेसी विधायको की सदस्यता तुरन्त प्रभाव से बर्खास्त करने की मांग की है। शिलाई

भाजपा मंडल के अध्यक्ष सूरत सिंह चौहान, उपाध्यक्ष इंद्र ठाकुर, पूर्व विधायक व वर्तमान में खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर, अरविंद चौहान, पूर्ण ठाकुर, साधू राम चौहान, राकेश ठाकुर, गुमान पोजटा, नरेश शर्मा, ज्ञान सिंह चौहान, बहादुर सिंह वर्मा, बलबीर चौहान, राजेन्द्र चौहान, दया राम, अर्जुन कपूर, पंच राम, छाजू राम, देवेंद्र तोमर, ज्ञान शर्मा ने बताया कि विधानसभा बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान कांग्रेस के विधायकों ने राज्यसभा के साथ जो दुर्व्यवहार किया वह बेहद शर्मनाक व निंदनीय है। प्रदेश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति से किए गए दुर्व्यवहार से जहां प्रदेश की संस्कृति को दाग लगा है वहीं जनता

की भावनाओ को ठेस पहुंचाई है। हिमाचल प्रदेश एक शांतप्रिय राज्य है। पूरे विश्व मे हिमाचल अपनी सादगी व शालीनता के लिए प्रसिद्ध है। परंतु जो कृत्य कांग्रेस के विधायकों द्वारा किया ग्यास हिमाचल की छवि खराब हुई ही नही हुई बल्कि गरिमा को भी ठेस पहुंची है। विधायक जनता का प्रतिनिधि होता है जो लोकतांत्रिक मर्यादाओं को ध्यान में रखते हुए जनहित में कार्य करता है। यदि विधायक को कोई आपत्ति भी हो तो विरोध करने का भी ढंग होता है, एक सीमा होती है। लेकिन कांग्रेस विधायकों ने लोकतांत्रिक प्रकिया को ताक पर रखकर सारी सीमाएं लांघ दी है। जिसे भाजपा बिल्कुल भी बर्दाश्त नही करेगी। ज्ञापन में कहा गया है कि राज्यपाल से दुर्व्हवहार करने वाले कांग्रेसी विधायको की सदस्यता तुरन्त प्रभाव से बर्खास्त की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लग सके व पुनरावृति न हो।