शिक्षाविद् अजय शर्मा को लाइफ टाईम अचीवमेंट अवार्ड ddnewsportal.com

शिक्षाविद् अजय शर्मा को लाइफ टाईम अचीवमेंट अवार्ड ddnewsportal.com

शिक्षाविद् अजय शर्मा को लाइफ टाईम अचीवमेंट अवार्ड 

ऑथर्स गिल्ड ऑफ़ हिमाचल ने 16वें वार्षिक साहित्यिक समारोह 'लिट पोएट फेस्ट-2021' मे दिया पुरूस्कार।

ऑथर्स गिल्ड ऑफ़ हिमाचल (पंजीकृत) सोलहवां (16th) वार्षिक साहित्यिक समारोह  LIT POET FEST- 2021, सुंदरनगर जिला मंडी में संपन्न हुआ। हिमाचल कला संस्कृति एवं भाषा अकादमी तथा ऑथर्स गिल्ड ऑफ़ हिमाचल के संयुक्त तत्वाधान में सुकेत साहित्य परिषद मंडी के सहयोग से खंड विकास अधिकारी कार्यालय सभागार, सुंदर नगर में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता ऑथर्स गिल्ड ऑफ़ हिमाचल के संस्थापक अध्यक्ष जयदेव विद्रोही ने की। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायरा एवं लेखिका नलिनी विभा नाजली मुख्य अतिथि के रूप

में शामिल हुई। हिमाचल के चर्चित लेखक गंगाराम राजी एवं पूरन बौद्ध (सेवानिवृत्त भारतीय राजस्व अधिकारी) विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। जबकि अतिथि विशेष के रूप में डॉ सुशील कुमार फुल, डॉ हेमराज कौशिक, डॉ विजय कुमार पुरी, डॉ प्रशांत, डॉक्टर जुगल डोगरा, प्रभात शर्मा, ए कीर्तिवर्धन मुजफ्फरनगर यूपी, सतीश कोडा एवं रमेश मस्ताना सम्मान समारोह कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते नजर आए। सम्मान समारोह में अजय शर्मा सिरमौर को शिक्षा साहित्य एवं सामाजिक सरोकारों की विशिष्ट उपलब्धि के क्षेत्र में योगदान हेतु ऑथर्स गिल्ड ऑफ़ हिमाचल लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2021 से नवाजा गया। इसी अवसर पर पूर्ण बौद्ध (सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक अधिकारी भारत सरकार) को भी साहित्य सेवा, प्रशासनिक सेवा एवं सामाजिक क्षेत्र में  उपलब्ध सेवाओं के लिए और ऑथर्स गिल्ड ऑफ हिमाचल लाइव टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में सुंदर नगर निवासी रवि गौड़ सेवानिवृत्त

प्रधानाचार्य शिक्षा विभाग को भी शिक्षा, साहित्य, लेखन एवं समाज सेवा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ऑथर्स गिल्ड ऑफ़ हिमाचल साहित्य एवं शिक्षा गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह कार्यक्रम के प्रथम सत्र में डॉ हेमराज कौशिक राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार सम्मानित के कृतित्व को लेकर उनके रचना संसार की वैविध्य समीक्षाओं पर विहंगम दृष्टिपात करते हुए तथा डॉ सुशील कुमार फुल प्रसिद्ध साहित्यकार की उपस्थिति में कहानी लेखन एवं काव्य रचना की तकनीकीओ पर प्रशन सत्र आयोजित हुआ। अंतिम सत्र में बहुभाषी कवि सम्मेलन भी आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रभात शर्मा सेवानिवृत्त हिमाचल प्रशासनिक अधिकारी द्वारा की गई। जिसमें प्रदेश भर से लगभग 60 कवियों ने भाग लिया। अंत में ऑथर्स गिल्ड ऑफ़ हिमाचल पंजीकृत के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश अरोड़ा ने सफल कार्यक्रम आयोजन में योगदान प्रदान करने वाले सभी पक्षों एवं विशेषकर सुकेत साहित्य परिषद मंडी के सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद एवं आभार प्रस्तुत किया।