Himachal News: सीएम ऑफिस से वार्ता का न्यौता, सचिवालय कर्मचारियों के साथ थम जाएगा गतिरोध! ddnewsportal.com

Himachal News: सीएम ऑफिस से वार्ता का न्यौता, सचिवालय कर्मचारियों के साथ थम जाएगा गतिरोध! ddnewsportal.com

Himachal News: सीएम ऑफिस से वार्ता का न्यौता, सचिवालय कर्मचारियों के साथ थम जाएगा गतिरोध!

हिमाचल प्रदेश सरकार के साथ गत कुछ दिनों से सेक्रेट्रिएट के कर्मचारियों का चल रहा गतिरोध जल्द समाप्त हो सकता है। इस मामले को लेकर इसी सप्ताह मुख्यमंत्री के साथ कर्मचारियों की बैठक संभावित है। सीएम द्वारा वार्ता के लिए न्यौता दिए जाने पर सचिवालय के कर्मचारियों में खुशी की लहर है और उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस बैठक में सरकार डीए व एरियर पर कोई निर्णय जरूर लेगी। इसके साथ सचिवालय कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा है कि वार्ता से पहले सरकार कर्मचारियों पर किए गए केस वापस ले क्योंकि पहली बार हुआ है कि कर्मचारियों के खिलाफ किसी मंत्री ने प्रीवलेज नोटिस दिए हैं। इसके अलावा प्रशासन ने उनको नोटिस भेजे हैं जिनको वापस लिया जाना चाहिए, क्योंकि किसी भी तरह की वार्ता तभी सफल होती है जब लिया गया एक्शन वापस होता है। उन्होंंने कहा कि मुख्यमंत्री उनके लिए सम्माननीय हैं और सीएम ने उन्हें वार्ता को बुलाया है जिसके लिए वह आभार जताते हैं। फिलहाल सीएम के साथ उनकी वार्ता को लेकर सचिवालय स्तर पर तैयारियों का सिलसिला शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री के आगामी कार्यक्रम को देखते हुए बैठक का समय तय किया जाएगा।


इसी बीच सचिवालय कर्मचारियों ने सरकार के समक्ष अपनी मांग रख दी है। कर्मचारियों ने कहा कि उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन की जो कार्रवाई शुरू की गई है पहले उसे खत्म किया जाए, यानि जो विशेषाधिकार हनन के नोटिस जारी किए गए हैं उसे वापस लिया जाए। उसके बाद बैठक में सकारात्मक चर्चा हो पाएगी। महंगाई भत्ता और वेतनमान के बकाया एरियर को लेकर सचिवालय कर्मचारी आंदोलन पर उतरे हुए हैं। पिछले कई दिनों से इनका सरकार के साथ टकराव चल रहा है। बीते रोज मुख्यमंत्री कार्यालय से कर्मचारी सेवाएं संगठन को कहा गया है कि सीएम उन्हें जल्द वार्ता के लिए बुलाएंगे। मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर ने सचिवालय संगठन के प्रतिनिधियों से बातचीत की थी जिसमें उन्हें जल्द ही सीएम के साथ उनकी बैठक करवाने का आश्वासन दिया था। मुख्यमंत्री कार्यालय से मिले आश्वासन के बाद अब कर्मचारियों ने मंगलवार को अपना जनरल हाउस नहीं किया। 
संजीव शर्मा ने कहा कि हमें संघर्ष करने का शौक नहीं है। कर्मचारियों ने अपने पहले जनरल हाउस में किसी के भी खिलाफ अपशब्द नहीं कहे थे लेकिन जब मंत्री ने कुछ ऐसी बातें कहीं उससे कर्मचारी भडक़ गए। उन्होंने कहा कि वार्ता सौहार्दपूर्ण माहौल में हो और सकारात्मक रहे इसके लिए वह अपनी ओर से प्रयास करेंगे।