शिलाई: कांग्रेस सरकार में हर विभाग में भ्रष्टाचार के साथ आम जनता के साथ लूट : बलदेव तोमर ddnewsportal.com

शिलाई: कांग्रेस सरकार में हर विभाग में भ्रष्टाचार के साथ आम जनता के साथ लूट : बलदेव तोमर
भारतीय जनता पार्टी मंडल शिलाई की नवनियुक्त मंडल पदाधिकारी और मंडल कार्यकारणी परिचित बैठक अध्यक्ष इंदर ठाकुर के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक संगठन का गीत गाकर और दीप प्रज्ज्वलित करके के वंदे मातरम् के साथ शुरू की गई। बैठक में अपनी व्यक्तव में मंडल अध्यक्ष इंदर ठाकुर ने सभागार में बैठे सांसद सुरेश कश्यप, जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता, शिलाई पूर्व विधायक बलदेव सिंह तोमर के साथ साथ सभागार में बैठे सेकडों कार्यकर्त्ता का बैठक में अपनी उपस्थिति दर्ज करने के लिए जोरदार स्वागत किया।
परिचय बैठक में शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव सिंह तोमर ने सरकार और उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के खिलाफ़ जोरदार प्रहार किया। तोमर ने कहा प्रदेश सरकार पूरी तरह विफल हो गई है। हर तरफ़ सरकार के खिलाफ जनता में आक्रोश है। सरकार और उद्योग मंत्री सिर्फ प्रदेश की देवतुलय जनता का शोषण कर
रही है। साथ ही साथ हर विभाग में भ्रष्टाचार के साथ आम जनता के साथ लूट पाट चली हुई है। तोमर ने कहा सरकार को बनकर अढाई साल हो गए हैं, प्रदेश में नशा और गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार को कांग्रेस सरकार बढावा दे रही हैं।
बैठक में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। साथ ही साथ प्रदेश में कांग्रेस सरकार के खिलाफ 27 मार्च को विधानसभा घेराव करके धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसके लिऐ शिलाई मंडल से सैकड़ों कार्यकर्ता शिमला में पहुंचने का आव्हान किया।
बैठक में लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप ने भी प्रदेश सरकार के खिलाफ़ जोरदार हमला किया और कहा की प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नही बची हैं। दिन दहाड़े कांग्रेस के पूर्व विधायक पर गोलियां चलाई जा रही हैं। जब कांग्रेस अपने पूर्व विधायक को सुरक्षित नही रख पा रही हैं तो आम जनता को कैसे सुरक्षित रखेंगी। कश्यप ने जनता विधानसभा चुनाव का इंतजार
कर रही हैं और कह रही हैं कि कब जैसे भाजपा सरकार वापिस प्रदेश आए और आम जनता को हर सुख सुविधा मिले। बैठक में मंडल महामंत्री राकेश ठाकुर, राम सिंह राणा, उपाध्यक्ष आत्मा राम शर्मा, लाल सिंह पोज्टा, बहादुर सिंह वर्मा, कोषाध्यक्ष उर्मिला वर्मा के साथ साथ मंडल सचिव कपिल चौहान, अतर सिंह ठाकुर, संतो देवी, नारदा देवी के साथ भाजपा मंडल प्रवक्ता श्यामा ठाकुर के
साथ साथ भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता हीरा सिंह वारफाइक, जीत सिंह ठाकुर, बंसी चौहान, सुख राम, दलीप पोज्टा, के साथ साथ सैकडो कार्यकर्ता मौजूद रहे।