Paonta Sahib: बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा डिजिटल तकनीक से ddnewsportal.com

Paonta Sahib: बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा डिजिटल तकनीक से ddnewsportal.com

Paonta Sahib: बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा डिजिटल तकनीक से

भाजपा पाँवटा साहिब मंडल की दो दिवसीय मंडल कार्यसमिति में प्रस्ताव पारित, पूर्व ऊर्जा मंत्री बोले...

भारतीय जनता पार्टी पाँवटा साहिब मंडल की दो दिवसीय मंडल कार्यसमिति की बैठक लोक निर्माण विश्राम गृह में मंडल उपाध्यक्ष सोमनाथ चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में पूर्व ऊर्जा मंत्री हिमाचल प्रदेश वर्तमान विधायक पाँवटा साहिब सुखराम चौधरी विशेष रूप से उपस्थिति रहे। इस बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया कि आगामी लोक सभा चुनाव के लिए प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं को डिजिटल तकनीक के माध्यम से जोड़ा जाएगा। इसके लिए मंडल स्तर पर विस्तारक योजना चलायी जाएगी। मंडल अध्यक्ष व विधायक सुखराम चौधरी विस्तारको की सूची तैयार करेंगे। जिला व मंडल में एक विस्तारक होगा। प्रत्येक ग्राम केंद्र पर एक एक विस्तारक होगा।  
इस अभियान का शुभारंभ 10 मार्च को होगा। 

इस अभियान में जिला, मंडल, मोर्चा के कार्यकर्ताओं का सत्यापन किया जाएगा। 5 मार्च को भाजपा मंडल पाँवटा साहिब का प्रशिक्षण वर्ग होगा। इस बैठक में मंडल महामंत्री हितेंद्र कुमार, देवराज चौहान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवेन्द्र चौधरी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्षा शिवानी वर्मा, सुरेखा चौधरी, रमेश तोमर, श्रवण कुमार, पवन चौधरी, रोहित चौधरी, चरणजीत चौधरी, आरिफ अली, शमशाद अली, रमेश चंद्र, विनोद कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।