Sirmaur: जिला स्तरीय बैडमिंटन कंपटीशन में भाई-बहन का जलवा, निकुंज और नोशी रमौल ने जीते 10 में से 9 खिताब ddnewsportal.com
Sirmaur: जिला स्तरीय बैडमिंटन कंपटीशन में भाई-बहन का जलवा, निकुंज और नोशी रमौल ने जीते 10 में से 9 खिताब

सिरमौर जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में इतिहास रचते हुए भाई-बहन निकुंज रमौल और नोशी रमौल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप के कुल 10 इवेंट्स में से 9 इवेंट्स में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक अद्वितीय कीर्तिमान स्थापित किया है।
25 जुलाई 2026 को नाहन में आयोजित अंडर-19 एवं सीनियर सिरमौर जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में दोनों भाई-बहन ने पूरी प्रतियोगिता में दबदबा कायम किया। कुछ ही समय बाद आयोजित होने वाली अंडर-17 सिरमौर जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में भी दोनों खिलाड़ी भाग लेंगे। बच्चों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर अभिभावक प्रोफेसर नलिन रमौल और पिंकी रमौल ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हमें विश्वास है कि वे अंडर-17 में भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।

प्रथम स्थान (9 स्वर्णिम खिताब)
■ सीनियर वर्ग:
1- मिश्रित युगल (सीनियर): निकुंज रमौल व नोशी रमौल
2- पुरुष युगल (सीनियर): निकुंज रमौल व अभिषेक
3- महिला एकल (सीनियर): नोशी रमौल
4- महिला युगल (सीनियर): नोशी रमौल व ऐश्वर्या वर्मा
अंडर-19 वर्ग
5- बालक एकल (अंडर-19): निकुंज रमौल
6- बालिका एकल (अंडर-19): नोशी रमौल
7- मिश्रित युगल (अंडर-19): निकुंज रमौल व नोशी रमौल
8- बालक युगल (अंडर-19): निकुंज रमौल व पार्थ ठाकुर
9- बालिका युगल (अंडर-19): नोशी रमौल व सुरभि

अभिभावकों ने इस सफलता के लिए बच्चों के कोच विक्रांत शर्मा का हृदय से आभार किया हैं, जिन्होंने निरंतर मार्गदर्शन और प्रशिक्षण देकर इन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया। साथ ही दून वैली स्कूल, भट्टांवाली, पांवटा साहिब की प्रधानाचार्या शिवानी पांडे का भी विशेष आभार, जिनके निरंतर सहयोग और प्रोत्साहन ने बच्चों का हौसला बढ़ाया। संजय कौशल के भी विशेष रूप से आभारी हैं, जिन्होंने अभ्यास हेतु उत्कृष्ट खेल अवसंरचना एवं सुविधाएँ उपलब्ध कराईं। उनका सहयोग इन उपलब्धियों की मजबूत नींव रहा है। 10 में से 9 खिताब जीतना, यह केवल जीत नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्टता की स्वर्णिम कहानी है।