डाॅ मामराज पुंडीर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को कहा हाटी समुदाय का मसीहा ddnewsportal.com

डाॅ मामराज पुंडीर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को कहा हाटी समुदाय का मसीहा ddnewsportal.com
फाइल फोटो: जयराम ठाकुर, मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश और सिरमौर कल्याण समिति शिमला के अध्यक्ष डाॅ मामराज पुंडीर।

दिल्ली से गिरिपार के लिए बड़ी सौगात लेकर आए सीएम 

सिरमौर कल्याण समिति शिमला के अध्यक्ष डाॅ मामराज पुंडीर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को कहा हाटी समुदाय का मसीहा

सिरमौर कल्याण समिति शिमला के अध्यक्ष डॉ मामराज पुंडीर ने कहा है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस बार दिल्ली के प्रवास में केन्द्र सरकार से तीन महत्वपूर्ण योजनाओं को स्वीकृति प्राप्त की है। इसके लिए उन्होंने उन्हें बहुत बहुत बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि सिरमौर जिला के हाटी समुदाय के लोगों को जनजाति का दर्जा दिलवाने का काम कई वर्षो से लटका हुआ था। इस सम्बंध में कई बार कोशिश की परन्तु सफलता नही मिली। पूर्व में मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने लोकसभा में यह विषय कई बार उठाया। पिछले 50 वर्षों से कांग्रेस के लोग हाटियों को बेवकूफ बनाते रहे।

उनकी मंशा ही नही थी करवाने की। 50 वर्षों से प्रदेश में कांग्रेस ने राज किया। अगर सच में करवाना चाहते तो डोडरा क्वार, रामपुर बुशहर का 15/20 करवाते। परन्तु सिर्फ वोट बैंक की तरह उपयोग करते रहे। हमेशा आरजीआई का रोना रोते रहे। परन्तु हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गृह मंत्री अमित शाह से मिल कर वर्षो से रूके हुए उस काम को करवाने का रास्ता निकलवा लिया। उन्होंने हाटी समुदाय के लोगों को भी बहुत बहुत बधाई दी है।
डॉ मामराज पुंडीर ने कहा कि मण्डी जिला के लिए अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का हवाई अडडा हिमाचल प्रदेश को भारत के पर्यटन मानचित्र पर ले आयेगा।  इस सम्बंध में समझौता करवाने के लिए जयराम ठाकुर बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को 6 रोप वे की स्वीकृत और उसके लिए केन्द्र से धन की व्यवस्था भी अत्यन्त महत्वपूर्ण है। हिमाचल प्रदेश के पर्यटन की दृष्टि से यह रोप वे अत्यन्त महत्वपूर्ण सिद्ध होगें। सिरमौर कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ पुंडीर ने कहा कि जय राम ठाकुर सिरमौर ओर खास तौर से हाटियों के मसीहा बन कर आये थे। जिस प्रकार किन्नौर की लड़ाई टीएस नेगी जी ने, गद्दियों की लड़ाई शांता कुमार ने लड़ी। वहीं, लड़ाई जय राम ठाकुर ने सिरमौर के लिये लड़ी। जिस जिले का ख्याल परमार जी, वीरभद्र सिंह नही रख पाए उसी जिले का विकास राम बन कर ओर मसीहा बन कर जय राम कर गए। हाटियों का हक दिलाने वाले ओर इनकी आवाज का

हिस्सा बन कर देश की सबसे बड़ी पंचायत में वीरेन्द्र कश्यप, स्वर्गीय जगत सिंह नेगी, वर्तमान सांसद सुरेश कश्यप, नाहन के चौगान से डॉ राजीव बिंदल ने राजनाथ सिंह से ओर बाद में अमित शाह से घोषणा करवाई थी, उसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, अनुराग ठाकुर के साथ राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी का सभी सिरमौर वासियों की तरफ से आभार व्यक्त करते है। डॉ मामराज पुंडीर ने कहा कि इस विषय को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाटियों का दर्द समझा औऱ हिमाचल प्रदेश के सपूत ओर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने हमारा पक्ष रखा। डॉ पुंडीर ने कहा कि जय राम ठाकुर एक मसीहा बन कर हाटियों का साथ दिया है। सिरमौर जिला के सभी लोगो से निवेदन है कि जो आपके साथ खड़ा है उसका साथ दो। जिनका विकास सिर्फ अपना विकास करवाना है, ऐसे लोगो से दूर रहना चाहिए। कांग्रेस ने हमेशा हम सभी को ठगने का काम हाटियों के साथ किया है। अब सिरमौर जाग गया है। अब हम जोइया मामा का साथ देंगे। जिन्होंने हाटियों के दर्द को समझा, हम सिरमौरी हमेशा जोइया मामा के साथ रहेंगे। 148 पंचायते, 4 विधानसभा क्षेत्र और 3 लाख से ज्यादा लोग जयराम ठाकुर का यह कर्ज जरूर चुकायेंगे।