शिलाई: दुगाना के डीपीई कंवर ठाकुर का खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स को सिलेक्शन ddnewsportal.com

शिलाई: दुगाना के डीपीई कंवर ठाकुर का खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स को सिलेक्शन ddnewsportal.com

शिलाई: दुगाना के डीपीई कंवर ठाकुर का खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स को सिलेक्शन

हिमाचल की 40 प्लस कबड्डी टीम का होंगे हिस्सा, इलाके में खुशी

जिला सिरमौर का एक और प्रतिभावान वरिष्ठ खिलाड़ी नेशनल मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगा। कफोटा नागरिक उपमंडल के अंतर्गत दुगाना पंचायत के गांव दुगाना से संबंध रखने वाले कंवर ठाकुर डीपीई का चयन खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 चंडीगढ़ में हिमाचल प्रदेश कबड्डी टीम के लिए हुआ है।


यह प्रतियोगिता 20 मार्च से 22 मार्च 2026 तक आयोजित होगी, जिसमें कंवर ठाकुर डीपीई, जो कि डिग्री कॉलेज कफोटा सहित निजी विद्यालयों में कोच के पद पर सेवाएं दे चुके हैं, अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करेंगे। उनके चयन पर पूरे कफोटा क्षेत्र में खुशी का आलम है। उनके प्रशंसकों और शुभचिंतकों ने कंवर ठाकुर को ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। साथ ही आशा जताई है कि वह नेशनल स्तर पर भी बेहतरीन प्रदर्शन से क्षेत्र और जिले का नाम रोशन करेंगे।