शिलाई मे भाजपा मंडल का प्रशिक्षण वर्ग शुरू ddnewsportal.com

शिलाई मे भाजपा मंडल का प्रशिक्षण वर्ग शुरू ddnewsportal.com

शिलाई मे भाजपा मंडल का प्रशिक्षण वर्ग शुरू 

दो दिवसीय वर्ग में मण्डल पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी व प्रदेश कार्य समिति सदस्य व मण्डल के सभी मोर्चो के अध्यक्ष रहें शामिल 

कार्तिक तोमर-शिलाई

भारतीय जनता पार्टी शिलाई मण्डल का दो दिवसीय  प्रशिक्षण वर्ग शिलाई में आरम्भ हुआ। कार्यक्रम की शुरुवात द्वीप प्रज्वलित कर वन्देमातरम से किया गया। वर्ग में भाजपा मंडल अध्यक्ष सूरत चौहान ने वर्ग में आए सभी का परिचय करवाया ओर वर्ग में आए सभी लोगो का स्वागत किया। प्रशिक्षण

वर्ग में मण्डल पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी व प्रदेश कार्य समिति सदस्य व मण्डल के सभी मोर्चो के अध्यक्ष शामिल रहे। दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के पहले दिन के पहले सत्र की अध्यक्षता मण्डल सचिव शिलाई ज्ञान शर्मा ने की सत्र के वक्ता कुलदीप राणा रहे जिनका विषय, "भाजपा इतिहास और विकास" रहा जिसमे विस्तृत जानकारी दी गई।

दूसरे सत्र की अध्यक्षता महिला मोर्चा अध्यक्ष श्यामा चौहान ने की जबकि इस सत्र के वक्तता अरुण फाल्टा जिला सप्रभारी सिरमौर रहे उन्होंने "हमारा विचार परिवार" विषय पर कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दी।
तीसरे सत्र की अध्यक्षता आईटी सयोजक शिलाई सतपाल सती की अध्यक्षता में हुई जिसके वक्ता  जिला आईटी सयोजक विकेश तोमर ने रहे जिनका विषय "मीडिया का उपयोग" के बारे में बताया गया
चौथे सत्र की अध्यक्षता भाजयुमो मण्डल कार्यकारी अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने की। जबकि वक्ता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूर्ण ठाकुर ने "2014 के बाद भारत की राजनीति" में बदलाव के बारे प्रकाश डाला।
पांचवे सत्र की अध्यक्षता एस सी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष बहादुर सिंह वर्मा ने की  किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष साधु राम चौहान ने  विषय "अंत्योदय हमारा लक्ष्य" पर इस विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर विशेष रूप से भाजपा प्रदेश प्रवक्ता, खाद्य आपूर्त निगम के उपाध्यक्ष एव पूर्व विधायक बलदेव तोमर उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्रकोष्ट जिला सयोजक सतीश शर्मा, मण्डल महामंत्री कमलेश पुंडीर

व हरि ठाकुर, कुलदीप शर्मा प्रशिक्षण प्रकोष्ट मण्डल सयोजक एव मीडिया प्रभारी शिलाई, ब्लाक समिति शिलाई अध्यक्षा अनिता वर्मा, उपाध्यक्ष बलबीर चौहान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एव पूर्व व्लाक समिति उपाध्यक्ष राजेन्द्र चौहान,जिला उपाध्यक्ष गुमान पोजता, गंगा राम सिंगटा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा, मण्डल सचिव राजेन्द्र चौहान, कार्यालय सचिव देवेंद्र तोमर, सत्य तोमर, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र ठाकुर, मण्डल उपाध्यक्ष बहादुर सिंह, इंद्र सिंह व अरविंद चौहान,ओबीसी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष नरेश शर्मा, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अतर चौहान, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष अनिल चौहान, मण्डल सचिव गोपाल ठाकुरव प्रेम तोमर, पूर्व महामंत्री सुरेंदर राणा आदि कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग में पहले दिन उपस्थित रहे।