HP Teachers recruitment News: शिक्षा विभाग में 3000 अध्यापकों की विभिन्न श्रेणियों में नियुक्तियां जल्द: रोहित ठाकुर  ddnewsportal.com

HP Teachers recruitment News: शिक्षा विभाग में 3000 अध्यापकों की विभिन्न श्रेणियों में नियुक्तियां जल्द: रोहित ठाकुर  ddnewsportal.com

HP Teachers News: शिक्षा विभाग में 3000 अध्यापकों की विभिन्न श्रेणियों में नियुक्तियां जल्द: रोहित ठाकुर 

हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि शीघ्र ही लगभग 3000 अध्यापकों की विभिन्न श्रेणियों में नियुक्तियां कर दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि गत वर्ष में सरकार ने लगभग 526 नई नियुक्तियां और 2323 पदोन्नति की थीं। उन्होंने कहा कि

हिमाचल प्रदेश में शिक्षक और प्रशिक्षु अनुपात राष्ट्रीय स्तर से लगभग 3 गुना अच्छा है। हिमाचल प्रदेश में यह अनुपात 10:1 (लगभग) है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह 30:01 (लगभग) है। उन्होंने कहा कि सरकार ने गत वर्ष में लगभग 6000 भर्ती, प्रमोशन व रैगुलराइजेशन की हैं और जल्द ही 3 हजार और भर्तियां की जाएंगी। इसके अतिरिक्त गत वर्ष में शिक्षा विभाग में जेबीटी पद पर 88, टीजीटी की 66 और सी एंड वी की 98 नई

नियुक्तियां की गई हैं। आने वाले कुछ दिनों में टीजीटी के 898, जेबीटी के 1161 और शास्त्री की 193 कुल 2262 बैचवाइज तरीके से नियुक्तियां कर दी जाएंगी। इसके अतिरिक्त कुल 2848 नियुक्तियां सीधी भर्ती से कर दी जाएंगी, जिनमें टीजीटी के 889, जेबीटी के 1766 और सी एंड वी के 193 (शास्त्री) हैं। इसके अलावा 10वीं और 12वीं के 10,550 विद्यार्थियों और कालेज के लगभग 1000 टॉपर्स को टैब वितरित कर दिए गए हैं।