विधानसभा चुनाव को हिमाचल पूरी तरह तैयार ddnewsportal.com

विधानसभा चुनाव को हिमाचल पूरी तरह तैयार  ddnewsportal.com

विधानसभा चुनाव को हिमाचल पूरी तरह तैयार

पढ़ें, किसने भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से गुजरात और हिमाचल प्रदेश के संबंध में एक महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक में कही ये बात...

 हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। यहां पर कोविड संक्रमण के मामले भी नाममात्र के हैं। इसलिए अभी हिमाचल में चुनाव करवाये जा सकते है। यह बात भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से गुजरात और हिमाचल प्रदेश के संबंध में एक महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक में हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव आरडी धीमान ने कही। उन्होंने भारतीय निर्वाचन आयोग को

हिमाचल प्रदेश में कोविड की वस्तुस्थिति के बारे में अवगत करवाया। दरअसल, बीते दिन भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से गुजरात और हिमाचल प्रदेश के संबंध में एक महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया। इसमें दोनों राज्यों के मुख्य सचिवों, राज्य मुख्य चुनाव अधिकारियों और अन्य अफसरों ने हिस्सा लिया। हिमाचल प्रदेश की तरफ से मुख्य सचिव आरडी धीमान ने इन चुनाव की तैयारियों की जानकारी दी। उनसे प्रदेश में

कोविड की स्थिति के बारे में पूछा गया तो इस पर मुख्य सचिव आरडी धीमान ने बताया कि पिछले 15 दिनों में कोविड पर प्रदेश में काफी घटा है। यहां संक्रमण दर केवल एक फीसदी ही है। वर्तमान में प्रदेश में 358 लोग पॉजिटिव हैं। केवल 15 लोग ही अस्पतालों में दाखिल हैं। यहां पर जनजीवन भी सामान्य हो चुका है। ऐसे में यहां पर विधानसभा चुनाव करवाए जा सकते हैं।