खेलेगा भारत तभी तो नशे से बचेगा भारत: एकल अभियान ddnewsportal.com

खेलेगा भारत तभी तो नशे से बचेगा भारत: एकल अभियान ddnewsportal.com

खेलेगा भारत तभी तो नशे से बचेगा भारत

एकल अभियान संभाग दक्षिण हिमाचल ने श्री रेणुका जी ग्राम स्वराज मंच अभ्युदय यूथ क्लब के सहयोग से किया खेल प्रतियोगिता का आयोजन।

गाँधी जयन्ती के उपलक्ष पर एकल अभियान संभाग दक्षिण हिमाचल भाग सिरमौर अंचल श्री रेणुका जी ग्राम स्वराज मंच अभ्युदय यूथ क्लब ने खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया। खेल प्रतियोगिता कार्यक्रम से पूर्व प्रभात फेरी भी निकाली गयी। अंचल श्री रेणुका जी में कबड्डी एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई जिसमें बारह संचो चांदनी, सगडाह, धारटी धार, बिरला बाइला, पाँवटा साहिब, माजरा, जमटा, जामन की सेर, सराह, कोटि धिमान, नाहन, सैणधार ने भाग लिया।

कबड्डी में प्रथम स्थान पर सैणधार रहा और दूसरे स्थान पर बिरला बाइला रहा। रेस 100 मीटर कविता वंशिका आदिति, 200 मीटर हर्षित मयंक और युवराज। दंगल में आदर्श राहुल सुमित, लंबी कूद में आशिमा, स्नेहा व प्रिया, ऊँची कूद में युवराज, नितिन व आर्यन, संस्कृत कार्यक्रम देशभक्ति गीत में सुनिधि, भजन में प्रियंशी, पहाड़ी नाटी पलक और भाषण सिमरन अव्वल रही।


कार्यक्रम के शुभारम्भ के मुख्यअतिथि डॉ सुदर्शन, स्टाफ नर्स गनो देवी, सुनीता, सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नारायण सिंह, रामेश्वर श्रवण शर्मा, नीकाराम और समापन के मुख्य अतिथि निर्मला संभाग दक्षिण हिमाचल, संगठन मंत्री सुनील ठाकुर, अभियान समिति अध्यक्ष रणदीप शर्मा, पूर्व भाग उपाध्यक्ष रमेश, भाग अभियान प्रमुख दिनेश ठाकुर, ग्राम स्वराज प्रमुख मोहन ठाकुर, आरोग्य प्रमुख अंचल पालक प्रमिला शर्मा रहे। सफल आयोजन कार्यक्रम कराने के लिए अंचल समिति अध्यक्ष जयराम ठाकुर, ग्राम स्वराज प्रभारी उपाध्यक्ष सुरेश शर्मा, अंचल सचिव निर्मला शर्मा, अंचल कार्यालय प्रभारी हरिश गर्ग, एकल ग्राम संगठन अध्यक्ष अर्जुन अत्रि, अभियान प्रमुख संदीप राणा, ग्राम स्वराज प्रमुख अनुराधा, कार्यालय प्रमुख विक्रम, परीक्षण प्रमुख रक्षा कंवर, व्यास कथाकार सुनीला, बारह संचो के प्रमुख, आचार्य और सभी बच्चों का अहम योगदान रहा।