Himachal News: घरेलू विवाद से हुई इतनी तंग कि नदी में कूद गई महिला... ddnewsportal.com

Himachal News: घरेलू विवाद से हुई इतनी तंग कि नदी में कूद गई महिला... ddnewsportal.com

Himachal News: घरेलू विवाद से हुई इतनी तंग कि नदी में कूद गई महिला...

हिमाचल प्रदेश में घरेलू विवाद से तंग एक महिला नदी में कूद गई। गनीमत रही कि समय पर उसे देख लिया गया और नदी से बाहर निकाला जिससे उसकी जान बच गई। मामला कुल्लू जिले का है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 
मिली जानकारी के मुताबिक झाकड़ी एसजेवीएन प्रोजैक्ट के समीप एक महिला सतलुज नदी में कूद गई। महिला ने घरेलू विवाद से तंग आकर आत्महत्या करने की मंशा से यह कदम उठाया। प्रोजैक्ट के कर्मचारियों ने महिला को बचा लिया। महिला का खनेरी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने घटना को लेकर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।


पुलिस के मुताबिक महिला नदी के समीप गई और नदी में छलांग लगा दी। इस दौरान प्रोजैक्ट के कर्मचारी वहां पर मौजूद थे, जिन्होंने जान पर खेलकर महिला को बचा लिया। महिला को अचेतावस्था में नदी से बाहर निकाला गया। सीआईएसएफ के जवानों को भी घटना की सूचना दी गई थी लेकिन जब तक जवान महिला को नदी से बाहर निकालने के लिए साजो-सामान लेकर पहुंचे तब तक प्रोजैक्ट कर्मियों ने महिला को नदी से निकाल लिया था। महिला निरमंड कुल्लू के किदला गांव की रहने वाली बताई गई है। घटना के बाद में महिला के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और महिला को अस्पताल ले जाया गया। कर्मचारियों और जवानों की सूझबूझ से महिला की जान बच पाई। एसपी साक्षी वर्मा ने घटना की पुष्टि की है।