हाटी समीति ने चंडीगढ़ में की ये अहम चर्चा... ddnewsportal.com

हाटी समीति ने चंडीगढ़ में की ये अहम चर्चा... ddnewsportal.com

हाटी समीति ने चंडीगढ़ में की ये अहम चर्चा...

13 मार्च से शुरू हो रहे संसद सत्र में हाटी जनजातीय संशोधन बिल राज्यसभा में भी होगा पास होने की उम्मीद

हिमाचल भवन चंडीगढ़ में हाटी समिति की चंडीगढ़ यूनिट द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें PU Chandigarh में हुए G20 युवा सम्मेलन में भाग लेने गए केंद्रीय हाटी समिति, पांवटा तथा तिलौरधार ब्लाॅक यूनिटों के सदस्यों ने भी भाग लिया। सभी सदस्यों को हाटी मुद्दे की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया गया और उम्मीद जताई गई कि 13 मार्च से शुरू हो रहे संसद सत्र में हाटी जनजातीय संशोधन बिल राज्यसभा में भी पास होगा। अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी चर्चा की गई। इस बैठक के

आयोजन में चंडीगढ़ यूनिट के दिनेश चौहान, प्रवेश शर्मा, महेंद्र सिंह चौहान (यूनिट अध्यक्ष), रमेश देसाई, मयंक शर्मा (अध्यक्ष सिरमौर एसो०), जतिन ठाकुर (अध्यक्ष यूथ विंग) आदि युवाओं ने तत्काल बहुत सुन्दर व्यवस्था बनाई। केन्द्रीय तथा ब्लाॅक हाटी समिति से फकीर चन्द चौहान, सुरेन्द्र हिंदुस्तानी, ओपी चौहान, लायक सिंह शास्त्री, कुन्दन सिंह शास्त्री, राजेन्द्र शर्मा, सोभा राम

चौहान, मामराज शर्मा सदस्य जि० प०, नेत्र सिंह चौहान, नरेश चौहान, कर्म सिंह, धर्मसिंह चौहान, पंचायत प्रधान बबीता परमार, कमला तोमर, ममता देवी, मोहन ठाकुर, सुरेश चौहान, दलीप चौहान, विनीता ठाकुर, पूर्व प्रधान शीला चौहान, रंगी लाल आदि सदस्यों ने भाग लिया। सिरमौर एसोसिएशन की ओर से अप्रैल में होने वाले सिरमौर उत्सव में भाग लेने के लिए भी निमंत्रण दिया गया। यह जानकारी राजेन्द्र शर्मा, सचिव, ब्लॉक हाटी यूनिट तिलौरधार ने दी।