हरदेव सिंह भाकियू लोक शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष ddnewsportal.com

हरदेव सिंह भाकियू लोक शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष  ddnewsportal.com

हरदेव सिंह भाकियू लोक शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष 

पाँवटा साहिब के पट्टी नत्था सिंह में हुए सम्मेलन में दी जिम्मेदारी, इकबाल सिंह को सचिव की बागडोर।

भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) का राज्य स्तरीय सम्मेलन पाँवटा साहिब के पट्टी नत्था सिंह में आयोजित हुआ जिसकी अध्यक्षता मानवीर सिंह राणा राज्य प्रभारी द्वारा की गई। सम्मेलन में किसान सभा जिला  उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह और किसान यूनियन चढुनी राज्य अध्यक्ष तरसेम सिंह सग्गी ने भी विशेष रूप से भागीदारी दी। सम्मेलन में हरदेव सिंह नंबरदार को राज्य का

अध्यक्ष, गुरबक्श सिंह को राज्य उपाध्यक्ष व इक़बाल सिंह को राज्य सचिव की ज़िम्मेदारी दी गयी। जीत सिंह को जिला प्रभारी, जितेंद्र सिंह लाडी को जिला अध्यक्ष व सरवन सिंह को जिला सचिव बनाया गया।इसी तरह बलदेव सिंह को मंडल प्रधान, मनप्रीत सिंह को उप प्रधान, परमजीत सिंह हप्पी को सचिव व सह सचिव परमजीत सिंह तथा साहब सिंह को प्रचार सचिव चुना गया।