कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन चौहान को एक और जिम्मेवारी... ddnewsportal.com

कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन चौहान को एक और जिम्मेवारी...  ddnewsportal.com

कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन चौहान को एक और जिम्मेवारी...

उद्योग मंत्री के नाते होंगे इस निगम के अध्यक्ष भी, प्रधान सचिव ने जारी की अधिसूचना

हिमाचल प्रदेश सरकार में उद्योग, संसदीय कार्य और आयुष मंत्री का कार्यभार देख रहे हर्षवर्धन चौहान को एक और जिम्मेवारी मिल गई है। वह एचपीएसआईडीसी यानि औद्योगिक विकास

निगम के अध्यक्ष भी होंगे। उद्योग मंत्री होने के नाते हर्षवर्धन चौहान औद्योगिक विकास निगम यानि एचपीएसआईडीसी के अध्यक्ष होंगे। राज्य के प्रधान सचिव आरडी नजीम ने इस संबंध में

अधिसूचना जारी कर दी है। निगम के छह निदेशक आरडी नजीम, कृषि सचिव राकेश कंवर,  विशेष सचिव वित्त रोहित जंवाल, निदेशक उद्योग राकेश प्रजापति,  हिमाचल प्रदेश वित्त एवं विकास निगम के प्रबंध निदेशक पी. मंडल शामिल हैं।
वहीं, कांगड़ा के विशाल चंबियाल को औद्योगिक विकास निगम का उपाध्यक्ष बनाया गया है।