HP Weather Update: मैदानी इलाक़ों में कोहरे का येलो अलर्ट, जानिए, उपरी क्षेत्र में कब बिगड़ेगा मौसम... ddnewsportal.com

HP Weather Update: मैदानी इलाक़ों में कोहरे का येलो अलर्ट, जानिए, उपरी क्षेत्र में कब बिगड़ेगा मौसम... ddnewsportal.com

HP Weather Update: मैदानी इलाक़ों में कोहरे का येलो अलर्ट, जानिए, उपरी क्षेत्र में कब बिगड़ेगा मौसम...

हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट जारी हुआ है। इस बार बारिश-बर्फबारी का ही नही बल्कि कोहरे का येलो अलर्ट है। यह अलर्ट मैदानी क्षेत्र के लिए है। हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाके कोहरे से घिर गए हैं और मौसम विभाग ने आधा दर्जन जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। आगामी 24 घंटों के दौरान मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना, कांगड़ा और सोलन जिला के

बद्दी व नालागढ़ और सिरमौर जिला के पाँवटा साहिब में सुबह के समय अलग-अलग हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, इसलिए लोगों को सुबह के समय सावधानी से यात्रा करने की सलाह दी गई है। 
उधर, आज यानि शुक्रवार को राज्य में मौसम साफ रहने की संभावना है लेकिन शनिवार से मौसम बिगड़ने वाला है। 30 व 31 दिसम्बर को मध्य व उच्च पर्वतीय इलाकों में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा व हिमपात की संभावनाएं हैं, जबकि मैदानी इलाके शुष्क रहेंगे। इसके साथ ही पहली से लेकर तीन जनवरी तक राज्य के सभी क्षेत्रों का मौसम साफ व शुष्क रहेगा।