Sirmour: अब सिरमौर के आपदा प्रभावित परिवारों की बारी, राहत राशि प्रदान करने आयेंगे सीएम सुक्खू! ddnewsportal.com

Sirmour: अब सिरमौर के आपदा प्रभावित परिवारों की बारी, राहत राशि प्रदान करने आयेंगे सीएम सुक्खू! ddnewsportal.com

Sirmour: अब सिरमौर के आपदा प्रभावित परिवारों की बारी, राहत राशि प्रदान करने आयेंगे सीएम सुक्खू!

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का जिला सिरमौर का प्रस्तावित दौरा है।उनके इस प्रस्तावित दौरे के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। हालाँकि अभी डेट फाइनल नही हुई है लेकिन जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। दरअसल, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हर जिले में जाकर बरसात के दौरान प्रभावित परिवारों को राहत राशि प्रदान कर रहे हैं। अब सिरमौर जिले के आपदा प्रभावित परिवारों को भी जल्द यह मदद मिल सकती है। 


इसी के मध्यनजर उपायुक्त कार्यालय नाहन में जिला स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान नाहन विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सोलंकी तथा उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वह समय रहते उचित प्रबंध कर ले ताकि मुख्यमंत्री का जिला का प्रवास सफलतापूर्वक आयोजित किया जा सके। अजय सोलंकी ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रवास के दौरान विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण तथा शिलान्यास करने के अतिरिक्त जिला वासियो को विभिन्न सौगाते दी जाएगी।
उपायुक्त सिरमौर ने कहा कि शीघ्र ही मुख्यमंत्री जिला प्रवास पर आ रहे है। इस दौरान मुख्यमंत्री जिला में आपदा प्रभावित परिवारों को राहत राशि प्रदान करेंगे। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल आर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोमदत, सहायक आयुक्त विवेक शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी चेतन चैहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।