ग्वाली-भटनौल जिला परिषद कांग्रेस की ddnewsportal.com

ग्वाली-भटनौल जिला परिषद कांग्रेस की ddnewsportal.com

ग्वाली-भटनौल जिला परिषद कांग्रेस की

अब शिल्ला और कमरऊ वार्ड के परिणामों पर रहेगी शिलाई क्षेत्र के लोगों की निगाहें

भाजपा सरकार मे जिला परिषद वार्ड से जो शुरूवाती परिणाम सामने आ रहे हैं वो भाजपा के लिए सुखद नही है। शिलाई विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो यहां के चार जिला परिषद वार्ड से दो के परिणाम आ चुके हैं और दोनो कांग्रेस के पक्ष मे गये हैं। यहां के कांडो भटनौल और ग्वाली जिप वार्ड से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। हालांकि दोनो प्रत्याशी एक हजार के आसपास के अंतर से चुनाव जीते हैं लेकिन सरकार के खिलाफ चुनाव मे एक वोट की जीत भी मायने रखती है। अभी दो वार्ड शिल्ला और कमरऊ वार्ड के परिणाम नही आए हैं। इन वार्ड के मतों की गिनती पांवटा साहिब मे होनी है। जानकारी के मुताबिक जिला परिषद वार्ड नंबर-3 कांडो भटनौल से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी विद्या देवी 1036 मतों से तथा ग्वाली जिप वार्ड नंबर-4 से भी कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी चमेली देवी ने 1139 मतों से जीत दर्ज की है। इन दोनों परिणामों से कांग्रेसी उत्साहित है। वहीं अब क्षेत्र की जनता की नजरें बाकी की दो सीटों शिल्ला और कमरऊ वार्ड के परिणाम पर टिकी है। क्योंकि इस चुनाव को सत्ता का सेमीफाइनल माना जाता है तो आगामी विधानसभा चुनाव मे इन परिणामों का निश्चित रूप से असर देखा जा सकता है। हालांकि शिल्ला जिला परिषद वार्ड कांग्रेस का गढ़ रहा है और आज तक इसमे विपक्ष सेंध नही लगा पाया है। लेकिन इस बार कांटे की टक्कर के आसार बने हुए है। वहीं कमरऊ वार्ड पर भी बड़ी टक्कर मानी जा रही है।