HP Weather Update: कुछ दिन धूप खिलने के बाद करवट बदलेगा मौसम, जानिए कब से हैं संभावना... ddnewsportal.com

HP Weather Update: कुछ दिन धूप खिलने के बाद करवट बदलेगा मौसम, जानिए कब से हैं संभावना... ddnewsportal.com

HP Weather Update: कुछ दिन धूप खिलने के बाद करवट बदलेगा मौसम, जानिए कब से हैं संभावना...

हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिन धूप खिलेगी लेकिन फिर मौसम के करवट बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में 18 अक्तूबर तक मौसम पूरी तरह से साफ व शुष्क बना रहेगा, जबकि 19 अक्तूबर को उच्च पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं वर्षा होने के आसार हैं, जबकि मैदानी व मध्य इलाके शुष्क रहेंगे।


कुछ दिनों से बारिश न होने के कारण धूप खिलने के साथ ही दिन में जहां गर्मी का अहसास हो रहा है, वहीं सुबह-शाम व रात्रि में तापमान में गिरावट आ जाने से ठंडक भी बढ़ गई है। करीब एक सप्ताह में हिमाचल प्रदेश में सामान्य से 91 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। प्रदेश के 7 जिलों में बारिश लगभग शून्य रही है, जिसके चलते प्रदेश के मैदानी इलाकों में ठंड और कोहरा लगातार बढ़ रहा है, जबकि उच्च पर्वतीय इलाकों का न्यूनतम तापमान भी गिर गया है।