Himachal News: सपनों के आशियानें पर लगा महंगाई का झटका, रातों-रात बढ़ गये सीमेंट के दाम... ddnewsportal.com

Himachal News: सपनों के आशियानें पर लगा महंगाई का झटका, रातों-रात बढ़ गये सीमेंट के दाम... ddnewsportal.com

Himachal News: सपनों के आशियानें पर लगा महंगाई का झटका, रातों-रात बढ़ गये सीमेंट के दाम...

बाहरी राज्यों में सस्ता लेकिन हिमाचल प्रदूषण भी झेलें और महंगाई भी

यदि आजकल आप अपने सपनों का आशियाना बना रहे हैं तो आपको मंहगाई का झटका लग सकता है। हर किसी का सपना होता है कि वह जीवनभर की जमापूंजी से अपने सपनों का घर बनायें। इसके लिए इंसान पाई-पाई जोड़कर पैसा इक्ट्ठा करता है। और जब वह अपने घर निर्माण का कार्य करने लग रहा होता है तो राॅ-मटेरियल के अचानक दाम बढ़ने से हिसाब-किताब गड़बड़ा जाता है। ऐसा ही हिमाचल में इस बार फिर हुआ है। 


हिमाचल में सीमेंट 10 रुपए महंगा हो गया है। सीमेंट कंपनियों ने वीरवार रात से सीमेंट के रेट बढ़ा दिए हैं। यही नहीं, आने वाले दिनों में सीमेंट और भी महंगा हो सकता है। सीमेंट कंपनियों की 15 रुपए और रेट बढ़ाने की योजना है। सीमेंट कंपनियों ने प्रदेश के लोगों को महंगाई का जोर का झटका दिया है। हालांकि अप्रैल में कंपनियों ने सोलन सहित बॉर्डर एरिया में सीमेंट के रेट को कम किया था, लेकिन इस बार बढ़ाए गए दामों से उस राहत को भी छीन लिया है। हालांकि रेट बढ़ने की पिछले कई दिनों से संभावना थी। कंपनियां अपने डीलरों को रेट बढ़ाने से पूर्व ही मैसेज भेज देती हैं। जनवरी महीने में कंपनियों ने अपने डीलरों को सीमेंट के 5 रुपए तक दाम बढ़ाने का मैसेज किया था। इसके कुछ दिन बाद दाम बढ़ गए थे।
अप्रैल महीने में सीमेंट सस्ता भी हुआ था। 10 रुपए प्रतिबैग सीमेंट के रेट कम हुए थे। सोलन में सीमेंट के रेट बढ़कर 430 रुपए प्रति बैग हो गए हैं। यदि पूरे प्रदेश की बात करें तो सीमेंट का बैग 430 रुपए से 530 रुपए प्रति बैग बिक रहा है। पिछले करीब साढ़े 5 वर्षों में सीमेंट के दामों में 150 से 220 रुपए प्रति बैग की वृद्धि हुई है। यह बात अलग है कि पड़ोसी राज्यों में सीमेंट सस्ता है और जहां पर इसका उत्पादन हो रहा है, उस राज्य में सीमेंट महंगा हो गया है।