आई बाढ़ तो फंस गये मंत्री....... 31 जुलाई 2022- पाँवटा साहिब से आज का खबरनामा ddnewsportal.com

आई बाढ़ तो फंस गये मंत्री.......  31 जुलाई 2022- पाँवटा साहिब से आज का खबरनामा  ddnewsportal.com

आई बाढ़ तो फंस गये मंत्री.......

31 जुलाई 2022- पाँवटा साहिब से आज का खबरनामा

मिंजर महोत्सव अब अंतरराष्ट्रीय 
हाटी को मिलना चाहिए हक: सीएम
मां चिंतपूर्णी की कसम OPS देंगे: अग्निहोत्री
बागवानों को राहत AAP का दबाव: नाॅटी
कॉलेज एडमिशन की डेट बढ़ेगी 
सिरमौर: OPS मांग को हजारों सड़क पर
हाटी खुमली: बलदेव का विरोधियों पर वार
कर्मचारियों के शोषण वाली सरकार: जंग
प्रशासन ने गांव करवाया खाली 
NH-707 तीन घंटे रहा बंद

सिरमौर जिला में आज 00 सैंपल और....... कोविड/सूचना एवं जनसंपर्क विभाग बुलेटिन।


(आज की तस्वीर)

स्थानीय (सिरमौर)

1- नाहन में ओल्ड पेंशन बहाली को लेकर विशाल रैली, हजारों की संख्या में जुटे कर्मचारी।

जिस तरह की विशाल भीड़ आज जिला सिरमौर मुख्यालय नाहन में कर्मचारियों की देखी गई वो यह संकेत दे रही थी कि यदि सरकार ने जल्द ओल्ड पेंशन स्कीम बहाल नही की तो विधानसभा चुनाव में खतरे की बड़ी घंटी सरकार के लिए बज सकती है। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर आज सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में कर्मचारियों ने संकल्प रैली निकाली। इस दौरान हजारों की संख्या में कर्मचारी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे। एनपीएस कर्मचारी संघ के बैनर तले जिला परिषद भवन से शुरू हुई संकल्प रैली शहर के प्रमुख स्थानों से होते हुए नगर परिषद कार्यालय तक पहुँची। इस दौरान नारेबाजी कर पेंशन बहाली की मांग की गई।
इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए हिमाचल प्रदेश एनपीएस कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि नई पेंशन स्कीम कर्मचारियों के हित में नहीं है। ऐसे में कर्मचारी द्वारा लगातार पुरानी पेंशन बहाली की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि

पुरानी पेंशन स्कीम बंद होने से ना केवल कर्मचारियों को नुकसान पहुंच रहा है बल्कि नई पेंशन स्कीम सरकार के भी हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हिस्से का जो पैसा पहले सरकार के खाते में जाता था वह निजी कंपनियों के खाते में जा रहा है। NPS कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि कर्मचारियों ने यहां रैली से पूर्व आयोजित अधिवेषन में यह भी निर्णय लिया है कि यदि 9 अगस्त से पहले सरकार इस पर कोई विचार नहीं करती है तो प्रदेश के हजारों कर्मचारियों द्वारा अगस्त माह में हो रहे विधानसभा सत्र का घेराव किया जाएगा। गोर हो कि एनपीएस कर्मचारी संघ द्वारा हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों में संकल्प रैली निकाली जा रही है। इससे पहले प्रदेश के 10 जिलों में कर्मचारी संघ द्वारा इस तरह की रैलियां निकाली जा चुकी है। 

2- रिश्तों का कत्ल: मौत से जंग लड़ रहे मुख्तयार सिंह के परिजनों ने मिलने से भी किया इंकार।

वैसे तो कहते है कि कलयुग में अपनों के प्रति भी हमदर्दी खत्म हो जाएगी और ऐसा भी वक्त आएगा जब मनुष्य को अपने खून के रिश्ते की भी परवाह नही होगी। लेकिन ऐसा वक्त इतनी जल्दी आ जाएगा ये शायद ही किसी ने सोंचा होगा। पांवटा साहिब के सिविल अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे मुख्तयार सिंह के साथ कुछ ऐसा देखने को मिल रहा है जो रिश्तों की अहमियत और मानवता को काला धब्बा लगा रहे है। दरअसल, सहायता संकल्प सोसाइटी सिरमौर ने सड़क पर बेसहारा गूम रहे मुख्तयार सिंह नामक बुजुर्ग को गवर्नमेंट हॉस्पिटल पाँवटा साहिब में 27 जुलाई को एडमिट कराया था। फेसबुक के माध्यम से इनके

बेटे का पता भी लग गया था, जो वार्ड नंबर- 8, गांव बंबन माजरा तहसील नारायणगढ़ जिला अंबाला हरियाणा का रहने वाला है। संस्था के संचालक पवन बोहरा द्वारा और पाँवटा साहिब पुलिस द्वारा इनके बेटे को फोन किया गया लेकिन उन्होंने आने को मना कर दिया और कहा कि उनके पास टाइम नहीं है। आपने जो मर्जी करना हो कर लो। मुख्त्यार सिंह की हालत काफी खराब है। फिर भी पांवटा साहिब के डॉक्टर इन्हे बचाने की बहुत कोशिश कर रहे हैं। पवन बोहरा ने कहा कि ऐसे बेटे का क्या करना जो ऐसी दुख की घड़ी में भी ना आए। वहीं ऐसे मामलों के सामने आने से जहां खून के रिश्तों का कत्ल होने का दुख होता है, वहीं पवन बोहरा जैसे समाजसेवी, जो निस्वार्थ अनजान लोगों की सेवा मे रात दिन लगे हुए है, को देखकर थोड़ा सुकून भी मिलता है कि मानवता अभी पूरी तरह मरी नही है। 

3- कच्ची ढांग पर फिर ढहा नेशनल हाईवे 707, तीन घंटे यातायात बंद।

बद्रीपुर-गुम्मा नेशनल हाइवे-707 सतौन के पास कच्ची ढांग पर फिर से ढह गया है। एनएच  धंसने से यातायात प्रभावित हो गया। जिससे सड़क के दोनों और वाहनों की कतारें लग गई है। फिलहाल नेशनल हाईवे पर काम कर रही कंपनी ने सड़क बहाल करने के लिए पोकलेन मशीन लगाई। तीन घंटे बाद यातायात बहाल कर दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर बाद नेशनल हाईवे कच्ची ढांग के पास धंसना शुरू हो गया। सड़क का एक तरफ का हिस्सा काफी धंस गया। इससे पहले भी वर्ष 2019 में सड़क का 150 मीटर का हिस्सा पूरी तरह से ध्वस्त हो गया था तथा सड़क खोलने में करीब 17 दिन लग गए थे। इसके बाद वर्ष 2020 में फिर से कच्ची ढांग के पास ध्वस्त हो गई थी उस समय भी करीब सड़क खोलने में एक सप्ताह से अधिक का समय लग

गया था। कच्ची ढांग के पास सड़क का धंसना गिरिपार क्षेत्र के लोगों को मुश्किल में डाल देता है। यह हाइवे शिलाई और श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र की करीब 60 पंचायतों को जोड़ता है। यातायात बंद होने से लोगों का संपर्क टूट गया। यह ऐसा समय है जब क्षेत्र के लोगों की नकदी फसलों को बाजार तक पंहुचाने का पीक आवर है। उधर नेशनल हाईवे अथॉरिटी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर विवेक पंचाल ने बताया कि कच्ची ढांग के पास सड़क धंस गई है। सड़क को बहाल करने के लिए मशीनें लगाई गई है। एनएच जल्द बहाल कर दिया गया है। डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने बताया कि एनएच शाम तक यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है।

4- हाटी मुद्दे का समाधान होता देख गुमराह कर रहे कुछ लोग: बलदेव

रविवार को गिरिपार क्षेत्र के आँजभोज के टोंरू में हाटी समिति की खुमली का आयोजन किया गया। इस खुमली में खाद्य एवं आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर भी मौजूद रहे। उन्होंने इस मौके पर कहा कि कुछ लोग हाटी मुद्दे का समाधान देखकर लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। तोमर ने कहा कि शिलाई महा खुमली में सभी नेताओं ने कसमें खाई थी कि अगर हाटी मुद्दे का हल होता है तो हम अपनी कुर्बानी देने को भी तैयार हैं। लेकिन

हाटी मुद्दे का हल होने की संभावना देख वहीं नेता हाटी खुमलियों से भी दूरी बना रहे हैं। उन्होंने हाटी खुमली में लोगों को आश्वासन दिया कि गिरिपार क्षेत्र विधानसभा चुनाव से पहले जनजातीय क्षेत्र घोषित कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हाटी मुद्दे को बड़ी प्रमुखता से लिया है और जल्द ही अच्छी खबर मिलेगी। इस मौके केंद्रीय हाटी समिति के अध्यक्ष डॉक्टर अमिचंद कमल, महासचिव कुन्दन सिंह शास्त्री, रणसिंह चौहान, ओमप्रकाश चौहान, खजान सिंह नेगी, मामराज शर्मा, सुमिता चौहान, रमेश तोमर, मनीष तोमर, लायक राम शास्त्री, गुमान वर्मा, पंचायत प्रधान बबिता देवी, रीना पुण्डीर, रीना देवी, देवराज चौहान आदि मौजूद रहे।

5- भाजपा सरकार ने किया आशा व आंगनवाड़ी वर्कर्स का शोषण: किरनेश

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पोंटा साहिब के द्वारा जनसंपर्क अभियान भगानी पंचायत में मंडल अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में चलाया गया। इस मौके विशेष रुप से पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग भी उपस्थित रहे। उनके वहां पधारने पर स्थानीय लोगों आशा वर्कर्स आंगनवाड़ी वर्कर्स और स्थानीय महिलाएं महिला मंडल युवक मंडल के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर बोलते हुए पूर्व विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि कोरोना काल में आशा वर्कर्स और आंगनवाड़ी वर्कर्स ने बहुत कार्य किया है। लेकिन जिस प्रकार से वह कार्य करते हैं उनको उतना मानदेय सरकार के द्वारा नहीं दिया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि जैसे ही कांग्रेस पार्टी की सरकार आएगी वैसे ही आशा वर्कर को नियमित करने का मुद्दा विधानसभा में उठाया जाएगा और उनकी न्यूनतम मानदेय 15000 रुपए दिया जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि आज किसी भी विभाग का कर्मचारी हो, वह परेशान है। महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पर है लेकिन सरकार को इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। स्थानीय ऊर्जा मंत्री को तो सिर्फ इधर से उधर घूमना और ऊर्जा मंत्री के अपने कार्यक्रमों में आराम फरमाना और सोने से फुर्सत नहीं है। किसी भी कार्यक्रम में वह खुद भी सो जाते हैं उनके विभाग के अधिकारी भी सो जाते हैं और क्षेत्र में लोग बिजली के कटों से परेशान हैं। युवा वर्ग नौकरी की तलाश में इधर से उधर भटक रहा है। उनको सरकारी नौकरी तो छोड़ो प्राइवेट फैक्ट्रियों में भी लगवाने को मंत्री नाकाम साबित हो रहे हैं। वहीं आशा वर्कर्स और आंगनवाड़ी

कार्यकर्ताओं महिला मंडलों को भी भंगानी पंचायत के पूर्व उप प्रधान पृथ्वी चंद और पूर्व विधायक के द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके भगानी पंचायत पूर्व प्रधान पृथ्वी चंद, भगानी जॉन कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप चौहान, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मोहब्बत अली, बाल किशन, बलदेव प्रधान, संदीप प्रधान, सोहन सिंह प्रधान, दर्शन सिंह, वेद प्रकाश बंसल, गुरदीप सिंह, फिरोज खान, हुसैन हाजी, सुरेश, मोनी, रज्जू, रविंद्र, तोहिद अली, जोहार सिंह, कृष्णा राय, डॉक्टर गुलाब, गुलाब सिंह, नयन सिंह, विशाल चौधरी, रुपिंदर, बल्लू राम, ओम प्रकाश, सुरेश कुमार, जावेद, अब्दुल सत्तार, सितार मोहमद, अशोक कुमार, हैदर अली, कमलजीत, दसेरु राम, उषा पवार, आशा देवी, निशा, किरण, निर्मला, रेखा देवी, हरविंदर कौर, वर्षा, विद्या देवी, कमला देवी, रामदेवी, सतारी बेगम, रुबीना आदि लोग मौजूद रहे। 

6- व्यास कथाकार दक्षता वर्ग का सिरमौर में हुआ आयोजन।

एकल अभियान संगठन, संभाग दक्षिण हिमाचल, संस्कार शिक्षा, का व्यास कथाकार  दक्षता वर्ग भाग सिरमौर जिला के माँ बालासुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में आयोजित किया गया। दस दिवसीय यह संस्कार शिक्षा दक्षता वर्ग 20 जुलाई से 29 जुलाई तक चला। जिसमें प्रांत में संभाग दक्षिण हिमाचल 18 व्यास कथाकार ने भाग लिया। एकल अभियान समिति भाग सिरमौर अध्यक्ष कन्याल रणदीप शर्मा खाजटा ने वर्ग की जानकारी देते हुए बताया कि एकल के माध्यम से संगठन करना और संगठन से भारत माँ को विश्व गुरु बनाना अभियान का लक्ष्य है। देश के 27 राज्यों एकल का कार्य चला हुआ है और एक लाख एकल विद्यालय 400000 गांव मे संपर्क कर रहे है। भाग रामपुर बुशहर, भाग शिमला व भाग सिरमौर के संस्कार शिक्षा व्यास कथाकार जिन्होंने वृंदावन और अयोध्या जी 9 महीने का परीक्षण करके गांव से लेकर अपने राज्य और केंद्र तक संस्कार शिक्षा के माध्यम हर गांव में सप्ताहिक सत्संग होना, कम से कम तीन दिवसीय रामकथा और अयोध्या जी से राम जी का रथ उत्सव के माध्यम से श्री राम जी का दर्शन करवाना आदि की जानकारी दी। संगठन एकल अभियान रामायण पर आधारित गांव से नगर, शहर, हर राज्यों तक सनातन व हिन्दू समाज की संस्कृति व हिन्दू भाई संगठित रहे हमारे भारत देश रामराज्य आए और भारत मां को विश्व गुरु बनाने के लिए। संगठन एकल अभियान की पंचमुखी शिक्षा पहले प्राथमिक शिक्षा के माध्यम बच्चे को खेल खेल के, माध्यम से पढ़ाना अनुशासन और संस्कारित व देश भक्ति गीत आना राष्ट भक्ति जगाना। दूसरी आरोग्य शिक्षा के माध्यम रोग आने से पहले रोग की मुक्ति करना घरेलू उपचार जड़ी बूटियों के माध्यम से जैविक पोषण वाटिका होना, लोहे की कढ़ाही में खाना बनाना, सोख्ता गड्ढा, तुलसी का पौधा होना। ग्राम उत्थान जन जागरण ग्राम स्वराज मंच अपनी धरती अपना राज हर गांव में ग्राम स्वराज सोए हुए स्वाभिमान को जगाना, रासायनिक खेती को छोड़कर जैविक खेती के लिए बढ़ावा देना, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का हर लोगों तक पंहुचाना, जीवन बीमा के लिए लोगों को जागरूक करना, हर व्यक्ति के आधार कार्ड बनना, अन्य सारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देना और हर व्यक्ति तक पंहुचाना, महिलाओं के लिए लघु कुटीर उद्योग का होना और हमारी संस्कार शिक्षा हर गांव में दर्शन करवाना, श्री राम की कथा करवाना आदि ऐसे संगठन एकल अभियान के कार्य होते हैं। व्यास कथाकारों का अभ्यास परीक्षण सुश्री अनीता द्वारा

कराया गया। वर्ग का शुभारंभ वायुसेना में पायलट लेफ्टिनेंट सेवानिवृत्त लायक राम कन्याल उनकी धर्म पत्नी विमला द्वारा किया गया। संभाग दक्षिणी हिमाचल संगठन मंत्री सुनील ठाकुर ने भी सत्र का प्रतिपादन किया। बीच-बीच में उद्योगपति संजय गोयल का भी सहयोग भी रहा। वर्ग समापन समारोह में निदेशक वन विभाग सहित हिमाचल प्रदेश भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता और वर्तमान पंचायत प्रधान अभियान समिति उपाध्यक्ष और संस्कार समिति अध्यक्षा अरुणा ठाकुर, खंड कार्यवाह कालाअम्ब प्रबंधक तिलोकपुर लिपिक मौजूद रहे। संस्कार शिक्षा के दक्षता वर्ग में लगातार 10 दिन तक संभाग दक्षिण हिमाचल व्यास कथाकार सुश्री अनिता व उनके सहयोग के लिए रथ योजना प्रमुख कपिल, संभाग दक्षिण हिमाचल हरि कथा योजना प्रमुख महेंद्र शर्मा व संभाग दक्षिण हिमाचल की सभी व्यास कथाकारों के द्वारा वर्ग को सफल बनाया गया। 

7- इनरव्हील क्लब में धूमधाम से मनाया तीज पर्व।

पांवटा साहिब के एक निजी होटल में इनरव्हील क्लब पांवटा साहिब की महिलाओं द्वारा तीज का पर्व बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में अपेक्षा गर्ग ने बतौर मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की ओर तीज को चार चांद लगाए। कार्यक्रम के दौरान कई गेम्स खेली गई साथ ही साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए। क्लब की सदस्याओं नें फ़िल्मी धुनों पर डांस किया। मुख्य अतिथि के रुप में पहुंची अपेक्षा गर्ग ने कहा कि इनरव्हील क्लब काफी पुराना है, जो हमेशा ही

समाज हित के लिए कार्य करता आया है। और आगे भी इसी प्रकार से क्लब कार्य करता रहेगा। क्लब की सदस्य शिवानी वर्मा ने बताया कि तीज के त्यौहार के उपलक्ष्य पर महिलाओं ने खूब मनोरंजन किया। जिसमें विभिन्न तरह के कार्यक्रम भी आयोजित हुए। गौर हो कि इनरव्हील क्लब लगातार समाज हित, गरीब व जरूरतमंद लोगों की सेवा कर रहा है। क्लब की महिलाएं प्रेरणा का स्रोत बन रही है और समाज में जागरूकता पैदा कर रही है। इस मौके पर सुनीता शर्मा, शिवानी वर्मा, ईशा, सुप्रिया खुराना, गुरप्रीत नारंग, कृष्णा धीमान, गुरप्रीत कौर, रितु गुप्ता, अंजू वर्मा, निर्मित, शिखा आदि मौजूद रही।

8- सिरमौर में जल शक्ति राजगढ के अंतर्गत 79 पदों के लिए करें आवेदन।

जिला सिरमौर के जल शक्ति मंडल शिलाई राजगढ़ के अंतर्गत अंशकालीन आधार पर 79 पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिनमे 20 पैरा पम्प चालक, 10 पैरा फिटर व 49 बहुउद्देशीय कार्यकर्ता की भर्ती की जानी है, जिसके लिए 18 से 45 वर्ष के अभ्यर्थी 1 अगस्त से लेकर 18 अगस्त 2022 शाम 5 बजे तक अधिशासी अभियंता जल शक्ति मंडल राजगढ़ के कार्यालय में अपना आवेदन केवल डाक द्वारा भेज सकते हैं। यह जानकारी देते हुए अधिशासी अभियंता जल शक्ति मंडल राजगढ़ ने बताया कि पैरा पंप चालक के लिए आवेदन कर्ता दसवीं पास और किसी भी मान्यता प्राप्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से इलेक्ट्रीशियन,

वायरमैन, डीजल मैकेनिक, पंप मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, पंप ऑपरेटर कम मकैनिक किसी एक से प्रमाण पत्र होना आवश्यक है। इसी प्रकार, पैरा फिटर के लिए आवेदन कर्ता दसवीं पास वह किसी मान्यता प्राप्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से फीटर या प्लंबर का प्रमाण पत्र होना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त, बहुउद्देशीय कार्यकर्ता के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से आठवीं पास होना चाहिए। उन्होंने बताया कि पैरा पंप चालक व पैरा फिटर को प्रतिमाह 5500 रुपए तथा बहुउद्देशीय कार्यकर्ता को 3900 रूपये मानदेय दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आवेदक अपने आवेदन पत्र के साथ निर्धारित शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र की छायाप्रति, हिमाचली प्रमाण पत्र की छाया प्रति, चरित्र प्रमाण पत्र, जो संबंधित उप मंडल अधिकारी या तहसीलदार द्वारा जारी किया हो, की छाया प्रति, सभी पदों से संबंधित अनुभव पत्र, जल शक्ति विभाग, पीडब्ल्यूडी सीपीडब्ल्यूडी या किसी पीएसयू द्वारा या आउटसोर्स एजेंसी, जो हिमाचल प्रदेश में जल शक्ति विभाग को सेवाएं देती हो, के संबंधित अधिशासी अभियंता द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्र मान्य होगा। इसके अतिरिक्त, पैरा पम्प चालक व पैरा फिटर के पद के लिए सम्बंधित विभाग द्वारा जारी किया गया नवीनतम बी0पी0एल प्रमाण पत्र ही मान्य होगा। आवेदनों की छंटनी निर्धारित शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव प्रमाण पत्र के आधार पर होगी। छटनी किए गए पैरा पंप चालक, पैरा फिटर के कौशल परीक्षण व शारीरिक परीक्षण और बहुउद्देशीय कार्यकर्ता के शारीरिक परीक्षण के लिए अलग से बुलाया जाएगा।

9- सिरमौर में 13 अगस्त को राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन।

जिला सिरमौर में 13 अगस्त, 2022 को जिला न्यायालय व अधीनस्थ न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिरमौर आर.के. चौधरी एवं सचिव माधवी सिंह ने दी। आर.के. चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, शिमला के निर्देश पर हिमाचल प्रदेश के सभी जिला न्यायालय व अधीनस्थ न्यायालय में 13 अगस्त को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में वैवाहिक मामले, मोटर दुर्घटना दावा, बैंक चैक बाउंस के मामले, श्रम कानून, बैंक लोन, बिजली व पानी बिल भुगतान के मामले, राजस्व मामले, भूमि अधिग्रहण एवं समाधेय अपराध समेत कई अन्य प्रकार के मामलों का निपटारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दिन जिला न्यायालय सिरमौर स्थित नाहन, न्यायालय परिसर पांवटा साहिब, राजगढ़ एवं शिलाई में भी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरमौर ने आम जनता से अनुरोध किया है कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करें एवं किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिरमौर के हेल्पलाईन नंबर 01702-224749 पर संपर्क करें।

(हिमाचल)

1- मुख्यमंत्री ने की मिंजर महोत्सव चम्बा को अन्तरराष्ट्रीय दर्जा देने की घोषणा।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज ऐतिहासिक चम्बा चौगान से हिमाचल प्रदेश के गठन के 75 वर्षों के उपलक्ष्य पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष का शुभारम्भ किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुखद संयोग है कि इस वर्ष देश अपनी आजादी के 75 वर्ष का उत्सव मना रहा है और साथ ही हिमाचल प्रदेश भी अपने गठन के 75 वर्ष मना रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने इन 75 वर्षों में सभी क्षेत्रों में अतुलनीय विकास और प्रगति की है जिसका श्रेय प्रदेश के प्रत्येक मेहनतकश और ईमानदार व्यक्ति को जाता है। विभिन्न बाधाओं के बावजूद, हिमाचल प्रदेश को देश के सबसे प्रगतिशील राज्यों में से एक बनाने के लिए प्रदेशवासियों ने पूर्ण समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ काम किया। मुख्यमंत्री ने राज्य की विकासात्मक यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश ने सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास किया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1948 में राज्य की प्रति व्यक्ति आय मात्र 240 रुपये थी, जो अब बढ़कर  2,01,873 रुपये हो गई है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) जो वर्ष 1948 में 27 करोड़ रुपये था अब बढ़कर 1,75,173 करोड़ रुपये हो गया है। उन्होंने कहा कि राज्य की साक्षरता दर आज 83 प्रतिशत हो गई है, जो वर्ष 1948 में मात्र 4.8 प्रतिशत थी। उन्होंने कहा कि राज्य में कृषि उत्पादन 954 मीट्रिक टन से बढ़कर 1500 मीट्रिक टन और खाद्यान्न उत्पादन वर्ष 1948 में 1.99 लाख मीट्रिक टन था, जो बढ़कर 15.14 लाख मीट्रिक टन हो गया है। जय राम ठाकुर ने सड़कों को पहाड़ी प्रदेश की जीवन रेखाओं की संज्ञा देते हुए कहा कि हिमाचल के गठन के समय राज्य में केवल 228 किलोमीटर सड़कें थीं और

आज राज्य में 39,354 किलोमीटर से अधिक लम्बी सड़कें हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा आरम्भ की गई प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) ने ग्रामीण सम्पर्क सुनिश्चित करने में एक प्रमुख भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि राज्य में पीएमजीएसवाई के तहत लगभग 20,000 किलोमीटर सड़कें निर्मित की गई हैं। उन्होंने कहा कि चम्बा जिले में गठन के समय केवल 48 किलोमीटर लम्बी सड़कें थीं, जबकि आज जिले में 2,660 किलोमीटर से अधिक लम्बी सड़कें हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने अपना साढ़े चार वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर लिया है और इस अवधि में राज्य का संतुलित और चहुंमुखी विकास सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्षी नेता बेबुनियाद मुद्दों को उठा रहे हैं और चुनाव को देखते हुए लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार जरूरतमंदों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान करने पर प्रति वर्ष 1300 करोड़ रुपये से अधिक व्यय कर रही है, जबकि पिछली राज्य सरकार द्वारा केवल 400 करोड़ रुपये व्यय किए गए थे। उन्होंने कहा कि हिमकेयर, सहारा योजना, गृहिणी सुविधा योजना और शगुन योजना ने जरूरतमंदों और गरीबों को बहुत आवश्यक राहत प्रदान की है। जय राम ठाकुर ने सदियों से ऐतिहासिक मिंजर महोेत्सव को पूरे उत्साह एवं परम्परागत ढंग से मनाने के लिए राज्य के लोगों और विशेष रूप से चम्बा जिले के सभी निवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मिंजर महोत्सव हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आज अपने मन की बात कार्यक्रम में राज्य में मनाए

जाने वाले चम्बा मिंजर, सायर मेले और जागरा मेले का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने मिंजर के अवसर पर राज्य की जनता को बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि यह राज्य और यहां के लोगों के प्रति प्रधानमंत्री के स्नेह एवं उनकी उदारता को दर्शाता है।
मुख्यमंत्री ने मिंजर महोत्सव के अवसर पर इस उत्सव को अंतरराष्ट्रीय दर्जा देने की भी घोषणा की। उन्होंने चम्बा चौगान के सौंदर्य को और अधिक निखारने के लिए यहां रोशनी की उचित व्यवस्था करने की भी घोषणा की। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के गठन के 75 वर्षों पर आधारित गीत भी जारी किया गया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा निर्मित हिमाचल प्रदेश के 75 वर्षों के गौरवशाली इतिहास पर आधारित एक वृत्तचित्र को भी प्रदर्शित किया गया।

2- हाटी समुदाय के हित में जल्द हो उचित निर्णय: मुख्यमंत्री

हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा देने की मांग पर मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर गंभीर नजर आ रहे है। वह केंद्र से लगातार इस मसले को उठा रहे है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि उन्होंने गत दिवस चंडीगढ़ में आयोजित मादक पदार्थों की तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा पर सम्मेलन के उपरान्त केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ सिरमौर जिले के हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा प्रदान करने के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार जल्द ही इस विषय पर हाटी समुदाय के हित में उचित निर्णय लेगी। जय राम ठाकुर ने आशा व्यक्त की कि केंद्र सरकार शीघ्र ही हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा देगी और समुदाय की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सम्बन्ध में उन्होंने पूर्व में केंद्रीय सामाजिक कल्याण एवं अधिकारिता मंत्री से भी चर्चा की है।  

3- माता चिंतपूर्णी की कसम, सत्ता में आते ही पुरानी पेंशन स्कीम होगी लागू: अग्निहोत्री

हिमाचल प्रदेश के उना जिला के हरोली युवा कांग्रेस ने रविवार को युवा आक्रोश रैली निकाली। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली में उपस्थिति दर्ज करवाई। कार्यक्रम में विशेष तौर पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना बहाल करने का फिर वादा किया। रैली में अग्निहोत्री ने कहा कि वह माता चिंतपूर्णी की कसम खाते हैं कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सत्ता में आते ही पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जाएगी। उन्होंने किसानों से कहा कि कृषि कार्यों के लिए ट्रैक्टर लेने पर मौजूदा सरकार 25 प्रतिशत सब्सिडी दे रही है। कांग्रेस इस सब्सिडी को बढ़ाकर 75 प्रतिशत करेगी। उन्होंने कहा कि सत्ता में

आने पर मुख्यमंत्री शगुन योजना के तहत लाभार्थियों को एक लाख रुपये, किसानों को खेतों की बाड़बंदी के लिए 90 फीसदी अनुदान और 18 से 60 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सत्ता में आने पर पांच लाख युवाओं को नौकरी दी जाएगी।
वहीं, नेता प्रतिपक्ष ने जयराम ठाकुर को निशाने पर लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री उन्हें बंद कमरे में बैठकर बोलने वाला नेता बताते हैं, लेकिन 90 दिन के बाद खुद जयराम ठाकुर बंद कमरे में बैठकर रोएंगे।

4- बागवानों को राहत आम आदमी पार्टी के दबाव मे आकर दी: नौटी

आम आदमी पार्टी किसान विंग के प्रदेश अध्यक्ष अनिंदर सिंह नाटी ने कहा कि प्रदेश के बागवानों के समर्थन में सड़क पर उतरी आम आदमी पार्टी के दवाब में आकर किसान विरोधी जयराम सरकार ने बागवानों को थोड़ी राहत दी है। सरकार ने बागवानों को पैकेजिंग मैटेरियल पर छह प्रतिशत अनुदान सीधे देने के बात की है। नाहन में जारी बयान में नाॅटी ने कहा कि एमआइएस के माध्यम से आठ करोड़ रुपये बागवानों के बकाया भुगतान के लिए जारी किए। पहले जैसे हार्टिकल्चर और एग्रीकल्चर ब्लाक के माध्यम से सब्सिडी पर किसानों-बागवानों को दवा उपलब्ध कराने की बात की है। अनिंदर सिंह नाटी ने कहा कि सरकार ने यह निर्णय बहुत देर से लिया और इममें अभी भी बहुत कमियां हैं। किसान विरोधी जयराम सरकार ने सेब के पैकेजिंग मैटेरियल पर जीएसटी लगाकर 20 प्रतिशत से अधिक दाम बढ़ा दिए थे। आम आदमी पार्टी ने किसानों की सेब पैकेजिंग मैटेरियल से जीएसटी हटाने की मांग के लिए सड़क पर आंदोलन किया। इसके साथ ही एमआइएस के माध्यम से सेब खरीदी और बागवानों को भुगतान करने के साथ सब्सिडी पर दवा उपलब्ध कराने का मुद्दा भी जोर शोर से उठाया। सरकार ने यह निर्णय बहुत देर से लिया है। सेब सीजन पीक पर है। टमाटर का सीजन निकल गया है और सब्जी उत्पादक किसान परेशान हैं। किसानों और बागवानों को अपने

उत्पाद बेचने के लिए सरकार मंडियों का प्रबंध करने में नाकाम साबित हो रही है। जो मंडियां हैं वहां की हालत खस्ता है। मंडियों में चारों तरफ गंदगी का आलम है। मंडी में व्यापारियों और बागवानों को ठहरने का कोई प्रबंध नहीं है। इसी तरह सेब सीजन में सड़कों की हालत खराब है, जिससे सेब के ट्रक व ट्राला कई घंटों तक जाम में फंसे रहते हैं। सड़कों की हालत खराब होने के कारण सेब के ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं, जिससे बागवानों को नुकसान हो रहा है। किसानों और बागवानों को अभी अधूरा हक मिला है। आम आदमी पार्टी किसानों-बागवानों को उनका पूरा हक दिलाकर रहेगी जब तक किसानों को उनका हक नहीं मिल जाता आम आदमी पार्टी उनके साथ खड़ी है।

5- हिमाचल के कॉलेजों में बढ़ी एडमिशन की डेट।

हिमाचल प्रदेश के काॅलेजों में अब 5 अगस्त तक दाखिले लिए जाएंगे। विद्यार्थियों की मांग पर एडमिशन की डेट को बढ़ाया जा

रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन 1 अगस्त यानी सोमवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी करेगा। इससे पूर्व काॅलेजों में 31 जुलाई तक दाखिले की अंतिम तिथि थी और इस दौरान कई विद्यार्थी काॅलेजों में दाखिला नहीं ले पाए हैं। 

6- बाढ़ आने से घाटी में फंसे तकनीकी शिक्षा मंत्री।

हिमाचल प्रदेश के जिला लाहुल-स्पीति की मयाड़ घाटी में भारी बारिश होने से नालों में बाढ़ आ गई है। बाढ़ आने से मयाड़ घाटी का संपर्क उदयपुर से कट गया है। जिससे प्रदेश तकनीकी शिक्षा मंत्री डा. रामलाल मार्कंडेय का काफिला भी मयाड़ घाटी में फंस गया है। मंत्री रविवार को मयाड़ घाटी के लोगों की समस्याएं सुनने आए थे। लाहुल-स्पीति जिला में भारी बारिश से नाले उफान पर हैं और जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है। जिला में 26 जगह बाढ़ आने व भूस्खलन होने से मार्ग बंद हैं। ग्रांफू-काजा मार्ग पर डोहरनी नाले में बाढ़ आ गई है, जिससे यह मार्ग भी बंद है। अटल टनल के नार्थ पोर्टल में तेलिंग नाले में बाढ़ आ गई है जिससे मनाली-लेह मार्ग बंद हो गया है। तांदी-संसारी मार्ग पर तोजिंग

नाले में बाढ़ आ गई है जिससे इस मार्ग पर भी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। लाहुल-स्पीति प्रशासन ने एडवायजरी जारी कर पर्यटकों व राहगीरों को सफर न करने की हिदायत दी है। प्रशासन का कहना है कि समस्त जिला में बारिश हो रही है जिस कारण जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है और नदी नाले भी उफान पर हैं। उधर, एसडीएम उदयपुर निशांत तोमर ने बताया कि तकनीकी शिक्षा मंत्री मयाड़ घाटी में सुरक्षित हैं। सड़क बहाली के कार्य जारी हैं।

7- ब्यास नदी में बाढ़ आने से बाहंग गांव को खतरा, खाली करवाया।

हिमाचल प्रदेश में बारिश कहर बरपा रही है। रविवार को कुल्लू में ब्यास नदी में बाढ़ आने से बाहंग गांव को खतरा हो गया है। हालांकि एहतियातन प्रशासन ने नदी के किनारे बने मकानों और दुकानों को खाली करवा दिया है। लोगों में दहशत है। भारी बारिश से मनाली-लेह और ग्रांफू-काजा और उदयपुर -पांगी मार्ग बंद हो

गया है। सड़क मार्ग बंद होने से कई वाहन फंस गए हैं। प्रदेश में नदी-नाले उफान पर हैं। खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने सैलानियों व आम लोगों को आवाजाही न करने की चेतावनी दी है। वहीं बारिश से सेब ओर नाशपाती के सीजन पर भी असर पड़ रहा है। सिरमौर जिला में बारिश के कारण बद्रीपुर-गुम्मा एनएच कच्ची ढांग के पास ढह गया जिस कारण करीब तीन घंटे तक यातायात बाधित रहा।

8- मुख्यमंत्री ने चम्बा में सुना मन की बात कार्यक्रम।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज बचत भवन चम्बा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम मन की बात का यह अंक बहुत विशेष था क्योंकि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में चम्बा के मिंजर मेले का विशेष उल्लेख किया और चम्बा की प्राकृतिक सुंदरता की प्रशंसा में

चंबियाली गीत की कुछ पंक्तियाँ भी सुनाईं। प्रधानमंत्री ने शिमला, मंडी, सोलन और कुल्लू जिले में मनाए जाने वाले सायर मेले तथा शिमला और सिरमौर जिले में मनाए जाने वाले जागरा मेले का भी उल्लेख किया। इस अवसर पर प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष हंस राज, मुख्य सचेतक बिक्रम जरयाल, विधायक पवन नैय्यर, अध्यक्ष एपीएमसी चम्बा डी.एस. ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

शाम पांच बजे तक का कोविड मीडिया बुलेटिन-

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग हिमाचल प्रदेश बुलेटिन-