भारत विकास परिषद की कार्यकारणी का एक वर्ष के लिए विस्तार- ddnewsportal.com

भारत विकास परिषद की कार्यकारणी का एक वर्ष के लिए विस्तार- ddnewsportal.com

नीरज गोयल अध्यक्ष- अनिल सैनी सचिव

भारत विकास परिषद की कार्यकारणी का एक वर्ष के लिए विस्तार, सेवा और संस्कार के कार्य करती है परिषद 

भारत विकास परिषद पांवटा साहिब की एक बैठक एवीएन रिजॉर्ट बातामंडी मे हुई। जिसमें वर्ष 2021-22 के लिए कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। शाखा पांवटा के अध्यक्ष नीरज गोयल और सचिव अनिल सैनी को बनाया गया है। बाकी कार्यकारिणी मे उपाध्यक्ष शांति स्वरूप गुप्ता (सेवा प्रमुख), उपाध्यक्ष जीवन जोशी (संस्कार प्रमुख), उपाध्यक्ष नीरज उदवानी (संम्पर्क प्रमुख), कैशियर हिमांशु भाटिया, सह-सचिव हरविंद्र कुमार, संगठन मंत्री

विपुल जैन, महिला प्रमुख ईन्दु गुप्त, सह-संयोजिका भूपेश धीमान के नाम शामिल है। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष नीरज गोयल ने कहा कि कार्यकारिणी का गठन राज्य इकाई के दिशा-निर्देश के अनुसार किया गया है। भारत विकास परिषद का उद्देश्य स्वस्थ, समृद्ध और सुसंस्कृत भारत की परिकल्पना को साकार करने हेतू पूरे वर्ष की योजना तैयार की गई है, जिसमें सेवा और संस्कार के प्रकल्प मे गरीब लड़कियों की शादी करवाना, ब्लड डोनेशन कैंप, चिकित्सा शिविर लगाना, गरीब छात्राओं को पाठय सामग्री उपलब्ध करवाना, युवा वर्ग मे भारतीय संस्कारों को विकसित करके उन्हे राष्ट्र निर्माण मे सहयोग करने हेतू तैयार किया जायेगा और  समय समय पर अपने शीर्ष नेतृत्व के तहत कार्य किया जायेगा। इस अवसर पर भारत विकास परिषद सदस्य डाक्टर राजीव गुप्ता, देवी दयाल गुप्ता,रवि सैनी, नरेश खापडा, कमल वर्मा, चन्द्रमणी शर्मा, भरत राणा, नीरज बंसल, हरविंद्र कुमार, नीरज उदवानी आदि मौजूद थे।