कुल्लू: कफोटा के विवेक शर्मा के परंपरागत लोकनृत्य ने लूटी वाहवाही ddnewsportal.com

कुल्लू: कफोटा के विवेक शर्मा के परंपरागत लोकनृत्य ने लूटी वाहवाही  ddnewsportal.com

कफोटा: विवेक शर्मा के परंपरागत लोकनृत्य ने लूटी वाहवाही

कला उत्सव में स्टेट लेवल पर शानदार प्रदर्शन कर चमकाया गिरिपार क्षेत्र का नाम।

24 और 25 नवंबर, 2022 को राज्य स्तरीय कला उत्सव डाइट कुल्लू में आयोजित किया गया। जिसमें शिक्षा खण्ड कफोटा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कफोटा से लोकनृत्य श्रेणी में विवेक शर्मा और खिलौने बनाने की कला में सिमरन ने भाग लिया। इसमें विवेक शर्मा ने परंपरागत लोकनृत्य में शानदार प्रस्तुति देते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विवेक शर्मा के हारूल पर शानदार नृत्य की सभी ने सराहना की।
इससे पहले जिला सिरमौर में जिला स्तरीय कला उत्सव डाइट नाहन में 16 नवंबर को आयोजित किया गया था जिसमें विवेक

शर्मा ने परंपरागत लोकनृत्य श्रेणी और सिमरन ने खिलौने बनाने की कला में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। परंपरागत लोकगीत में शिक्षा खण्ड कफोटा के मनीष द्वितीय स्थान पर रहे थे। साथ ही काजल ने शास्त्रीय नृत्य में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। शिक्षा के साथ साथ संस्कृति के संरक्षण हेतु कला की नौ विधाओं के साथ

साथ इस बार एक नई विधा भी शामिल की गई थी। हर वर्ष विद्यालय स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक कला उत्सव का आयोजन नवंबर या दिसंबर माह में किया जाता है। लगातार पिछले तीन वर्षो से शिक्षा खण्ड कफोटा कला उत्सव में अपनी पहचान राष्ट्रीय स्तर तक बना चुका है। बीआरसीसी विजय कंवर ने खण्ड परियोजना अधिकारी कार्यालय एवं खण्ड स्रोत समन्वयक कार्यालय शिक्षा खण्ड कफोटा की ओर से सभी प्रतिभागियों, उनके शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यालय प्रभारियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी है।