HP Cabinet News: हर्षवर्धन चौहान, विक्रमादित्य सिंह और रोहित ठाकुर से लिए एक-एक विभाग ddnewsportal.com

HP Cabinet News: हर्षवर्धन चौहान, विक्रमादित्य सिंह और रोहित ठाकुर से लिए एक-एक विभाग ddnewsportal.com

HP Cabinet News: हर्षवर्धन चौहान, विक्रमादित्य सिंह और रोहित ठाकुर से लिए एक-एक विभाग, दोनो नये मंत्रियों को विभाग आबंटित...

काफी समय से इंतजार में हिमाचल प्रदेश कैबिनेट के दो नये मंत्रियों को आखिरकार विभाग मिल गये हैं। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के दोनों नवनियुक्त मंत्रियों को विभागों का आवंटन कर दिया गया है। मंत्री राजेश धर्माणी को जहां तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। वहीं, यादविंद्र गोमा को दो अहम विभाग आयुष और युवा सेवाएं एवं खेल विभाग दिये गये है। 


बताते चलें कि पहले आयुष विभाग हर्षवर्धन चौहान के पास था जबकि खेल विभाग विक्रमादित्य सिंह के पास था। वहीं, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग शिक्षा मंत्री के पास था। 
गोर हो कि सीएम खुद 6 विभाग देख रहे हैं। वहीं डेप्युटी सीएम मुकेश अग्निहोत्री के पास चार विभाग है। तीन विभागों वाले अब दो मंत्री है, जिनमे कर्नल धनीराम शांडिल और जगत सिंह नेगी के नाम शामिल है। जबकि विक्रमादित्य सिंह और राजेश धर्मणी ऐसे मंत्री रह गये हें जिनके पास सिर्फ एक-एक विभाग है।