HP Tourist News: 10 पर्यटकों को खानी पड़ी हवालात की हवा, जानिए कारण... ddnewsportal.com

HP Tourist News: 10 पर्यटकों को खानी पड़ी हवालात की हवा, जानिए कारण... ddnewsportal.com

HP Tourist News: 10 पर्यटकों को खानी पड़ी हवालात की हवा, जानिए कारण...

गर्मियों के मौसम में हिमाचल प्रदेश के पहाड़ किसी जन्नत से कम नही। यही कारण है कि आजकल मैदानी क्षेत्र से हजारों पर्यटक हिमाचल प्रदेश का रूख कर रहे हैं। लेकिन इनमे कुछ हुड़दंग मचाने वाला वरारती तत्व भी प्रदेश में पंहुच रहे हैं जिनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। 


गत दिवस चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग एन.एच-05 पर हुड़दंग मचाने पर करीब 10 पर्यटकों को हवालात की हवा खानी पड़ी। शिमला से चंडीगढ़ की ओर 2 गाड़ियों में जा रहे 8 पर्यटक ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ा रहे थे। जीप में सवार 3 पर्यटक जहां गाड़ी की छत पर बैठे हुए थे वहीं कार में 3 पर्यटक खिड़कियों में लटके हुए थे। दोनों गाड़ियां साथ-साथ चली हुई थीं। इस कारण अन्य वाहनों को पास लेने में भी परेशानी हो रही थी। एन.एच. पर हुड़दंग मचाते हुए आगे बढ़ रहे थे। शिमला से चंडीगढ़ की ओर जा रहे पर्यटक अभी कंडाघाट भी नहीं पहुंचे थे कि इनके पीछे चल रहे कार सवार ने गाड़ियों में लटके पर्यटकों की वीडियो बनाकर पुलिस अधिकारियों को भेज दी। अधिकारियों ने कंडाघाट पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने कंडाघाट में नाका लगाकर इन दोनों गाड़ियों में सवार पर्यटकों को थाने में ले गई। ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3-3 हजार रुपए का चालान भी काटा गया। एस.पी. सोलन गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने पर चालान काटे हैं। कालका-शिमला एन.एच. पर हुड़दंग मचाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।