HP Weather Update: अब फिर तपिश बढ़ाएंगे सूर्यदेव, 7 जिलों में लू चलने का यैलो अलर्ट ddnewsportal.com

HP Weather Update: अब फिर तपिश बढ़ाएंगे सूर्यदेव, 7 जिलों में लू चलने का यैलो अलर्ट ddnewsportal.com

HP Weather Update: अब फिर तपिश बढ़ाएंगे सूर्यदेव, 7 जिलों में लू चलने का यैलो अलर्ट

एक से दो दिन की हल्की राहत के बाद अब हिमाचल प्रदेश में सूर्यदेव फिर तपिश बढ़ाएंगे। सोमवार से अगले 6 दिनों तक प्रदेश में मौसम पूरी तरह से साफ व शुष्क बना रहेगा। यही नही, 12 व 13 जून को प्रदेश के 7 जिलों में लू चलने का यैलो अलर्ट भी जारी किया है। जानकारी के मुताबिक राज्य में मानसून आगमन से पहले मौसम पूरी तरह से साफ रहने की संभावनाएं हैं। आगामी

सप्ताह लोगों को सूर्य की गर्मी झेलनी पड़ेगी, वहीं कांगड़ा, मंडी, सोलन, सिरमौर, ऊना, हमीरपुर व बिलासपुर जिलों में हीट वेव चलेगी। रविवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में धूप खिली और अधिकतम तापमान नेरी में 42.9 डिग्री रहा, जबकि राजधानी शिमला में 28.4 डिग्री रहा है। अधिकतम तापमान में सामान्य से औसतन 2 डिग्री की बढ़ौतरी दर्ज की गई है। नेरी के अलावा ऊना, बिलासपुर व धौलाकुंआ में अधिकतम तापमान 40 डिग्री पार बना हुआ रहा।