Shimla: सचिवालय के बाहर कर्मचारियों का जश्न शुरू ddnewsportal.com

Shimla: सचिवालय के बाहर कर्मचारियों का जश्न शुरू ddnewsportal.com

Shimla: सचिवालय के बाहर कर्मचारियों का जश्न शुरू 

लोहड़ी पर मिलने जा रही बड़ी सौगात, अंदर कैबिनेट बैठक में होगा ये बड़ा फैसला...

शिमला में सचिवालय के अंदर जहां कैबिनेट की बैठक चल रही है वहीं बाहर सैंकड़ों कर्मचारी जश्न मना रहे है। यहां कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर जश्न मनाना शुरू कर दिया है। प्रदेशभर से सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी राज्य सचिवालय के बाहर पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल की बहुप्रतीक्षित पहली बैठक शुक्रवार को सचिवालय में 12:30 बजे शुरू हो गई है। इसमें कांग्रेस सरकार की पहली गारंटी यानी पुरानी पेंशन स्कीम (ओपीएस) को मंजूरी मिलने जा रही है।

कर्मचारियों ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने उनकी मांग को कभी नहीं सुना। आज सुक्खू सरकार लोहड़ी के पर्व पर कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम की सौगात देने जा रही है। कर्मचारी प्रदेश सरकार का इसके लिए आभार व्यक्त करते हैं। वहीं कर्मचारी अपने साथ पारपंरिक वाद्ययंत्र बजाने वालों की टोली भी साथ लाए हैं। सचिवालय के बाहर कर्मचारी लोकगीतों पर नाटी डालकर जश्न मना रहे हैं। महिलाएं भी काफी संख्या में पहुंची हैं।