हिमाचल का शीतकालीन सत्र हुआ स्थगित ddnewsportal.com

हिमाचल का शीतकालीन सत्र हुआ स्थगित  ddnewsportal.com
फोटो: मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान।

हिमाचल का शीतकालीन सत्र हुआ स्थगित

इस वजह से नही हो पाएगा सत्र, आभार रैली भी नही होगी, पढ़ें खबर...

हिमाचल प्रदेश के चीफ मिनिस्टर सुखविंदर सिंह सुक्खू कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जानकारी आई है कि है कि वे पांच दिनों तक हिमाचल सदन दिल्ली में क्वारंटीन रहेंगे। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज नई दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

गोर हो कि सीएम सुक्खू का आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का कार्यक्रम था जिसे स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री में लक्षण नहीं हैं और एहतियात के तौर पर उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है और उनके सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं।
वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कोरोना संक्रमित होने पर उनके सारे कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। 21 दिसंबर को धर्मशाला में होने वाली आभार रैली और विधानसभा शीत सत्र स्थगित कर दिया गया है। शीत सत्र का शेड्यूल दोबारा तय होगा। मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने यह जानकारी दी। तीन से चार दिन बाद दोबारा मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का कोविड टेस्ट होगा। निगेटिव रिपोर्ट आने पर आगामी कार्यक्रम तय होंगे।