अस्थि कलश लेकर शिमला से रवाना हुई पांवटा कांग्रेस- ddnewsportal.com

अस्थि कलश लेकर शिमला से रवाना हुई पांवटा कांग्रेस- ddnewsportal.com

अस्थि कलश लेकर शिमला से रवाना हुई पांवटा कांग्रेस 

प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग और ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी प्रधान अश्वनी शर्मा को सौंपी स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की अस्थियाँ, 

अगले दो दिन पांवटा साहिब मे विभिन्न स्थानों पर यात्रा के बाद अस्थियां यमुना नदी मे होंगी प्रवाहित।

पांवटा साहिब कांग्रेस स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की अस्थियों का कलश लेकर शिमला से पांवटा साहिब का लिए रवाना हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने राजीव भवन मे पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग और मंडल प्रधान अश्वनी शर्मा को अस्थि कलश सौंपा है। अब कल यानि शुक्रवार से पांवटा ब्लाॅक मे विभिन्न स्थानों पर कलश यात्रा के साथ 17 जुलाई को इसे पांवटा साहिब मे यमुना नदी मे प्रवाहित किया जाएगा। मंडल प्रधान अश्वनी शर्मा ने बताया कि पांवटा साहिब विधानसभा में हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय

नेता, हरदिल अजीज व जनता के दिलों के राजा स्व० श्री वीरभद्र सिंह की अस्थि कलश यात्रा पूरे प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्रों में आम जनता को अंतिम दर्शन के लिए अस्थि कलश भेजा जा रहा है। राजा साहब ने प्रदेश के कोने कोने में विकास की गाथा लिखी है। इसलिए सभी जनमानस से अपील कि जाती है की जो लोग किसी कारणवश शिमला, रामपुर में राजा साहब की अंतिम यात्रा में दर्शन करने नहीं पहुँच पाये थे, वे सभी लोग 16 जुलाई व 17 जुलाई, 2021 को पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में राजा साहब की अस्थि कलश यात्रा में अंतिम दर्शन करने पहुँच सकते है। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय अस्थि कलश यात्रा में दर्शन व राजा साहब को श्रद्धांजलि देने व अस्थि कलश के दर्शन का विवरण निम्न प्रकार से है :-
यह अस्थि कलश यात्रा 16 जुलाई, 2021 को प्रातः 10:00 बजे स्थान पिपलीवाला, प्रातः 11:30 बजे स्थान पुरुवाला, दोपहर 12.30 बजे स्थान सूरजपुर, दोपहर 1.30 बजे पातलियों, दोपहर 2.30 बजे भांटावाली, दोपहर

3:00 बजे स्थान बद्रीपुर, शाम 4:00 बजे मुख्य बाजार से होते हुए लोनिवि विश्राम गृह पांवटा साहिब पंहुचेगी। वहीं 17 जुलाई, 2021 को प्रातः 9:30 बजे स्थान लोनिवि विश्राम गृह पांवटा साहिब में सभी कार्यकर्ता व जनता दर्शन कर सकेंगे। उसके पश्चात विधिवत तौर पर राजा साहब की अस्थियों को यमुना नदी में प्रवाहित किया जायेगा। इस पूरे कार्यक्रम मे पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग मौजूद रहेंगे। उन्होंने पार्टी वर्कर्स सहित अन्य दलों और आम जनता को भी इस यात्रा मे भाग लेने का आह्वान किया है।