Paonta Sahib: दूनेश्वर महादेव मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, डिफेंस काॅलोनी में जागरण-भंडारे में पंहुची ये हस्तियाँ भी... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: दूनेश्वर महादेव मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, डिफेंस काॅलोनी में जागरण-भंडारे में पंहुची ये हस्तियाँ भी... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: दूनेश्वर महादेव मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, डिफेंस काॅलोनी में जागरण-भंडारे में पंहुची ये हस्तियाँ भी...

पाँवटा साहिब के बेहड़ेवाला स्थित डिफेंस काॅलोनी में भव्य शिवमंदिर का निर्माण किया गया है। काॅलोनी के लोगों ने मंदिर निर्माण के बाद मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम रखा। जिसमे रात्रि जागरण और भंडारे का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में

हजारों लोगों ने पंहुचकर दूनेश्वर महादेव मंदिर में माथा टेका और आशिर्वाद लिया। कार्यक्रम में विधायक पाँवटा साहिब सुखराम चौधरी, पूर्व विधायक शिलाई बलदेव तोमर, एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा, तहसीलदार ऋषभ शर्मा सहित, पाँवटा साहिब कांग्रेस मंडल प्रधान अवनीत सिंह लांबा, नगर की प्रथम महिला नप चेयरपर्सन निर्मल कौर, तपेन्द्र सैनी, सहित कई गणमान्य लोग पंहुचे। 


काॅलोनी निवासी बलदेव राणा ने बताया कि वह लोग काॅलोनी में पिछले 15 वर्षों से मंदिर निर्माण का प्रयास कर रहे थे। जमीनी विवाद सुलझने के बाद अब मंदिर निर्माण संभव हो पाया है जिससे काॅलोनी के लोगों में खुशी का माहौल है। इस मौके पर

डांडा शिव मंदिर के संचालक बाबा हेमराज महाराज भी पंहुचे और मंदिर का नामकरण दूनेश्वर महाराज किया। यहां पर भगवान शिव और पार्वती माता की मूर्ति के साथ-साथ शिवलिंग भी स्थापित किया है। शुक्रवार को इस मौके पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया जिसमे शहर भर से हजारों लोग पंहुचे और प्रसाद ग्रहण किया।