31 मार्च के बाद नही दिखने चाहिए लकड़ी के खंभे- ऊर्जा मंत्री ddnewsportal.com

31 मार्च के बाद नही दिखने चाहिए लकड़ी के खंभे- ऊर्जा मंत्री ddnewsportal.com

31 मार्च के बाद नही दिखने चाहिए लकड़ी के खंभे 

ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी लगातार मिल रही शिकायतों के बाद अधिकारियों पर तल्ख, बोले; बदलो काम करने का तरीका 

हिमाचल प्रदेश के ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी अब विभाग के अधिकारियों पर सख्त हो गये है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद ऊर्जा मंत्री के तेवर कड़े हो गये है। उन्होंने विभाग को हिमाचल प्रदेश में 31 मार्च 2022 से पहले लकड़ी के सभी पोल बदलने के निर्देश जारी किए गए हैं। कई क्षेत्रों में बिजली के पोल अभी तक नहीं बदले जाने से ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी बीते सोमवार को राज्य सचिवालय में अधिकारियों पर तल्ख नजर आए। ऊर्जा मंत्री बोले कि उन तक इस बारे में शिकायत ही नहीं पहुंचनी चाहिए और अधिकारियों को अपने स्तर पर इन लकड़ी के पोल हटाने के निर्देश दे देने चाहिए। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के समक्ष लकड़ी के जर्जर पोल नहीं बदलने की लगातार शिकायतें आ रही हैं। इस पर सचिवालय में मंत्री ने बिजली बोर्ड के एक बडे़ अधिकारी को कहा कि वह इस मामले को गंभीरता

लें। उन्होंने लकड़ी के जर्जर खंभों के कुछ फोटो भी शेयर किए। राज्य सरकार ने 31 मार्च तक लकड़ी के सभी पुराने पोलों को बदलने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को तभी पूरा किया जा सकेगा, अगर इस बारे में अधिकारी और स्टाफ काम करने का तरीका बदलेगा। मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया है कि कहीं भी लोहे के पोल की कोई कमी नहीं है। इस बारे में समय रहते कदम उठाए जाने चाहिए। लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।