श्रीनगर मे हिमाचल के सीएम सुक्खू ने लिया भारत जोड़ो यात्रा में भाग ddnewsportal.com

श्रीनगर मे हिमाचल के सीएम सुक्खू ने लिया भारत जोड़ो यात्रा में भाग  ddnewsportal.com

श्रीनगर मे हिमाचल के सीएम सुक्खू ने लिया भारत जोड़ो यात्रा में भाग

राहुल और प्रियंका गांधी से हुई प्रदेश के विकास पर चर्चा, प्रतिभा सिंह भी पंहुची...

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू रविवार को श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा के पहले चरण के अंतिम पड़ाव में शामिल हुए। वह इस यात्रा में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के

साथ पैदल चले। इस दौरान राहुल और प्रियंका ने उनसे हिमाचल प्रदेश में सरकार के कामकाज के बारे में भी चर्चा की। यात्रा में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह भी शामिल हुए। प्रदेश के कई अन्य नेता भी इसमें शामिल हुए। मुख्यमंत्री शनिवार को श्रीनगर के लिए रवाना हुए थे। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह प्रदेश में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू करने के बाद रविवार सुबह चंडीगढ़ से श्रीनगर के लिए रवाना हुई। उन्होंने राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा के पहले चरण के समापन कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

सूचना जनसंपर्क जनसंपर्क विभाग हिमाचल प्रदेश बुलेटिन।