Paonta Sahib: रोनहाट के उभरते युवा गायक विवेक की आवाज ने मोहा दर्शकों का मन ddnewsportal.com

Paonta Sahib: रोनहाट के उभरते युवा गायक विवेक की आवाज ने मोहा दर्शकों का मन ddnewsportal.com

Paonta Sahib: रोनहाट के उभरते युवा गायक विवेक की आवाज ने मोहा दर्शकों का मन

होली मेले की सांस्कृतिक संध्या में दी दमदार प्रस्तुति 

पाँवटा साहिब के ऐतिहासिक होली मेले की तीन दिवसीय सांस्कृतिक संध्याओं में 200 के करीब स्थानीय और बाहरी लोक गायकों ने अपनी प्रस्तुति दी। इस मंच पर कुछ युवा गायक भी पंहुचे जिन्होंने अपनी प्रतिभा से सभी को आनन्दित किया। इनमे

से ही एक गिरिपार क्षेत्र के रोनहाट का एक युवा है विवेक। कक्षा +2 में पढ़ने वाला शिलाई तहसील के रोनहाट क्षेत्र का विवेक ठाकुर संगीत के क्षेत्र में एक उभरता हुआ कलाकार है। जिसने अपनी प्रतिभा के बल पर ऑडिशन में भाग लिया और होला मोहल्ला 2023 के सांस्कृतिक मंच अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी। जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। गोर हो कि अपनी प्रतिभा के बल पर उभरते हुए इस युवा कलाकार ने यूट्यूब पर अपने ऑडियो वीडियो से लाखों दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया है।