Himachal News: HP स्कूल शिक्षा बोर्ड जमा दो का परीक्षा परिणाम घोषित ddnewsportal.com

Himachal News: HP स्कूल शिक्षा बोर्ड जमा दो का परीक्षा परिणाम घोषित ddnewsportal.com

Himachal News: HP स्कूल शिक्षा बोर्ड जमा दो का परीक्षा परिणाम घोषित 

79.4 प्रतिशत रहा रिजल्ट, यहाँ देखें अपना परिणाम...

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम 79.4 प्रतिशत रहा है। 105369 विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा दी थी। 83418 विद्यार्थी परीक्षा में पास हुए हैं। 13335 विद्यार्थियों कां कंपार्टमेंट आई है। 8139 विद्यार्थी परीक्षा में फेल हुए हैं। वर्ष 2022 में

12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 93.90 प्रतिशत रहा था। सचिव डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा ने बताया कि विद्यार्थी शिक्षा बोर्ड की बेवसाइट पर परिणाम चेक कर सकते हैं।
गोर हो कि बोर्ड ने बीते वर्ष बारहवीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा 18 जून को जारी किया था। 2022 में बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 93.90 प्रतिशत रहा था। इस बार परिणाम प्रतिशत में गिरावट दर्ज हुई है।