शिमला मे पहली बार राष्ट्रीय शिक्षा भूषण कार्यक्रम ddnewsportal.com

शिमला मे पहली बार राष्ट्रीय शिक्षा भूषण कार्यक्रम ddnewsportal.com

शिमला मे पहली बार राष्ट्रीय शिक्षा भूषण कार्यक्रम

आध्यात्मिक गुरू ज्ञानानंद जी महाराज के साथ साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी करेंगें शिरकत, डाॅ पुंडीर ने दी जानकारी।

हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ प्रदेश में पहली बार शिक्षा भूषण कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहे हैं। यह आयोजन कल होगा, जिसमे विश्व विख्यात आध्यात्मिक गुरु ज्ञानानन्द जी महाराज का आशीष वचन के साथ हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर भी मौजूद रहेंगे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो जे पी सिंघल करेंगे। इस संदर्भ

में शिक्षक महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉक्टर मामराज पुंडीर ने कहा कि प्रदेश में पहली बार शिक्षक भूषण पुरस्कार के रुप में अखिल भारतीय शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में अद्भुत योगदान के लिए प्राथमिक स्तर से उच्च शिक्षा स्तर के तीन श्रेष्ठ शिक्षकों को पुरस्कृत किया जाएगा। जिसमे भारत में शिक्षा के क्षेत्र में दिए अतुलनीय योगदान के लिए चयनित तीनों शिक्षकों को  एक एक लाख की

नगद राशि के साथ 1 किलो चांदी की प्लेट में लिखी उनकी जीवनी के साथ प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। डाॅ पुंडीर ने कहा कि प्रदेश में यह अपने आप में अद्भुत कार्यक्रम हो रहा है। इस आयोजन में हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ पूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने बताया कि इसी कार्यक्रम के दौरान 20 दिसंबर को  शिक्षक महासंघ की राज्य कार्यकारिणी का चयन भी किया जाएगा।