बरसात के मौसम मे इतनी बड़ी लापरवाही- ddnewsportal.com

बरसात के मौसम मे इतनी बड़ी लापरवाही- ddnewsportal.com

बरसात के मौसम मे इतनी बड़ी लापरवाही 

यमुना स्नानघाट पर उमड़ रही भीड़, नदी क्रास कर रहे स्नान करने वाले, सुरक्षा के नही पुख्ता इंतजाम, क्या प्रशासन को है हादसे का इंतज़ार?

मानसून अपने चरम पर है। कभी भी भारी बारिश से नदी का जलस्तर जानलेवा हो सकता है। लेकिन पांवटा साहिब मे प्रशासन को शायद इससे कोई फर्क नही पड़ता। यही कारण है कि आजकल भी पहले की तरह ही यमुना मुख्य स्नानघाट पर लोगों का जमावड़ा लगा रहता है। स्नान करने वाले तो इतने लापरवाह हो गये हैं कि नदी को पार तक कर रहे हैं। कोई बोलने वाला नही तो अपने मन की करेंगें ही। इस बीच यदि यमुना का जलस्तर एकदम से बढ़ गया तो मुश्किलें भी बढ़ जाएगी। लेकिन प्रशासन स्नानघाट

पर गौताखोर तक तैनात नही कर सकी है। वर्षों से इतने हादसे हो चुके हैं। सैंकड़ों लोग जान गवां चुके है लेकिन प्रशासन की नींद फिर भी नही टूट रही। आज भी यमुना स्नानघाट पर लापरवाही दिखाई दी जिसका वीडियो भी स्थानीय व्यक्ति ने बनाकर मीडिया को भेजा। पांवटा साहिब की हरि यमुना सहयोग समीति से जुड़े विकास वालिया बतातें हैं कि पांवटा साहिब एक ऐतिहासिक गुरु श्री गोबिंद सिंह की नगरी के रूप में जानी जाती है। जहाँ हजारों श्रद्धालु माथा टेकने आते है। सभी श्रद्धालू यमुना जी पर भी आते है। आज भी यमुना जी पर भीड़ उमड़ी है। इनमे से कुछ लोग यमुना मे स्नान कर रहे है। यहीं से खतरा शुरू होता है। अभी तक यमुना घाट पर किसी भी गोताखोर की व्यवस्था प्रशाशन के द्वारा नही की गई है। जैसा कि सर्व विदित है कि अक्सर युवा यहाँ स्नान करते समय किनारे को छोड़ यमुना जी के काफी अंदर तक चले जाते है। जिस में से कुछ यहाँ डूब भी जाते है। अतः यहाँ लाइफ गार्ड का इंतज़ाम प्रसाशन द्वारा जरूर होना चाहिए। बहरहाल, मीडिया और स्थानीय लोगों द्वारा लगातार प्रशासन को इस खतरे के बारे मे अवगत करवाया जाता रहा है लेकिन परिणाम वही ढाक के तीन पात।
देखें वीडियो.......