अब महिलाओं के सिर ये जिम्मैवारी भी.....ddnewsportal.com

अब महिलाओं के सिर ये जिम्मैवारी भी.....ddnewsportal.com

अब महिलाओं के सिर ये जिम्मैवारी भी.....

पांवटा साहिब मे जिला महिला मोर्चा की बैठक में ये टिप्स

पांवटा साहिब के लोनिवि विश्राम गृह मे जिला महिला मोर्चा की बैठक यहां विश्राम अध्यक्ष शिवानी वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस बैठक में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी विशेष तौर पर मौजूद रहे। भाजपा जिला अध्यक्ष

विनय गुप्ता ने भी बैठक मे शिरकत की। इसके अलावा बैठक में जिला प्रभारी संजू शर्मा, जिला परिषद की अध्यक्षा सीमा कन्न्याल, नगर परिषद की अध्यक्षा निर्मल कौर, सभी पांचों मंडल की महिला मोर्चा की अध्यक्षा भी मौजूद रही। इस बैठक को संबोधित करते हुए ऊर्जा मंत्री ने कहा कि कार्यकर्त्ता संगठन की रीढ़ है। महिला मोर्चा को बूथ स्तर पर काम कर पार्टी को मजबूत करना होगा। हर बूथ पर 20 महिला वर्कर की टीम तैयार करनी होगी। महिला विस्तारक पट पर भोजन चर्चा हुई। आगामी विधान सभा चुनाव के लिए अभी से काम करना होगा। उन्होंने कहा कि मिशन रिपीट के

लिए सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को बूथ स्तर पहुंचाना होगा और सरकार की ओर से महिलाओं के लिए जो भी कल्याणकारी नीतियां सरकार ने बनाई है उसको भी जन-जन तक पहुंचाना होगा इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना उज्ज्वला योजना और वृद्धा पेंशन आदि सरकार की योजनाएं बूथ स्तर पर जन-जन को बताएं और मिशन रिपीट को सफल बनाएं। इस मौके

पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला प्रभारी संजू शर्मा ने भी महिला मोर्चा को मजबूत करने का आह्वान किया। इस मौके पर पांवटा महिला मोर्चा की कार्यकारी अध्यक्षा कृष्णा धीमान, वक्फ बोर्ड की निदेशक  बेनजीर रज्जो, स्नेह दत्ता, सीमा देवी, ममता, प्रधान शिक्षा देवी, बीडीसी सदस्य नीता देवी, बबीता देवी आदि मौजूद रही।