Paonta Sahib: स्वतंत्रता दिवस आयोजन को लेकर स्कूल प्रधानाचार्यों के साथ एसडीएम की बैठक ddnewsportal.com
Paonta Sahib: स्वतंत्रता दिवस आयोजन को लेकर स्कूल प्रधानाचार्यों के साथ एसडीएम की बैठक

पांवटा साहिब उपमंडल के अंतर्गत आने वाले सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों के प्रधानाचार्य के साथ आज एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल ने 15 अगस्त 2026 के आयोजन हेतु एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। नगर पालिका पांवटा साहिब के सभागार में आयोजित इस बैठक में 15 अगस्त को आयोजित होने वाला मार्च पास्ट एवं सांस्कृतिक गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा हुई।

2 अगस्त से 12 अगस्त तक अवकाश होने के कारण यह कार्य विद्यालयों को अवकाश से पहले ही आवंटित किया गया ताकि 13 अगस्त को मार्च पास्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रम का पूर्वाभ्यास किया जा सके और 15 अगस्त के राष्ट्रीय पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाए।
