Paonta Sahib: इन्नरव्हील क्लब ने दिव्यांग युवक को भेंट की व्हील चेयर  ddnewsportal.com

Paonta Sahib: इन्नरव्हील क्लब ने दिव्यांग युवक को भेंट की व्हील चेयर  ddnewsportal.com

Paonta Sahib: इन्नरव्हील क्लब ने दिव्यांग युवक को भेंट की व्हील चेयर 

समाजसेवी संगठन इन्नरव्हील क्लब पाँवटा साहिब ने जरूरतमंद दिव्यांग युवक को व्हील चेयर की सौगात भेंट की है। क्लब की प्रधान अंजू वर्मा की अध्यक्षता में सदस्य किरण वर्मा के सौजन्य से

चेयरमैन नगर परिषद पांवटा साहिब निर्मल कौर व वाईस चेयरमैन ओपी कटारिया की उपस्थिति में ज़रूरतमंद दिव्यांग युवक अक्षय कुमार निवासी देवीनगर वार्ड नंबर 11 को व्हील चेयर भेंट की व ज़रूरत का राशन का सामान दिया। इस प्रोजेक्ट की चेयरमैन

रश्मि गुप्ता व ममता गुप्ता रही। इस अवसर पर  सचिव शिवानी वर्मा, पीडीसी सुनीता शर्मा, डॉ कंचन खेड़ा, निरमित कौर, गुरमीत कौर, गीता खुराना, रजनी, सिमी व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।