श्रीखंड महादेव यात्रा से लौट रहे चार लोगों के साथ घटी दर्दनाक घटना ddnewsportal.com

श्रीखंड महादेव यात्रा से लौट रहे चार लोगों के साथ घटी दर्दनाक घटना ddnewsportal.com

जब कार पर पहाड़ से गिरे बड़े बड़े पत्थर 

श्रीखंड महादेव यात्रा से लौट रहे चार लोगों के साथ घटी दर्दनाक घटना, जानियें फिर क्या हुआ...

हिमाचल प्रदेश में आजकल सफर जानलेवा साबित हो रहा है। कहीं भी पहाडियों से पत्थर गिरने से हादसे सामने आ रहे है  अब जिला कुल्लू में गुरुवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। मुकाम बागीपुल के पास गाड़ी पर पत्थर गिरने से चार व्यक्ति चोटिल हो गए। सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंचा और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। घायलों का इलाज जारी है। थाना निरमंड प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया, जहां एक ने दम तोड़ दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक ये सभी कार सवार श्रीखंड महादेव यात्रा से

वापिस लौट रहे थे। इस दौरान कार पर पहाड़ से पत्थर गिर गए और कार में सवार 4 व्यक्ति घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचकर घायलों को 108 एम्बुलेंस में निरमंड अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने एक घायल को मृत घोषित किया।
कुल्लू पुलिस के मुताबिक़, 10 जुलाई को ये चारों कार सवार यात्रा के लिए आनी पहुंचे थे। यात्रा से लौटने के बाद जब घर जा रहे थे तो जाओ से करीब एक किमी पहले बागीपुल की तरफ बारिश के चलते अचानक लैंडस्लाइड हुआ  इसमें 31 वर्षीय देवानंद गांव खिलजाफली कुमारहट्टी, सोलन की मौत हो गई। घायलों में  34 वर्षीय संजीव कुमार, गांव धर्मपुर, सोलन 36 वर्षीय  दीपक गांव वशोलू धर्मपुर सोलन, 27 वर्षीय अक्षय कुमार गांव धर्मपुर, सोलन शामिल है। डीएसपी आनी रविंद्र ने बताया कि पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी है और घायलों का निरमंड अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानवीन शुरू कर दी है।