सिरमौर: केंद्रीय हाटी समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता जेलदार प्रताप सिंह तोमर नहीं रहे, हृदय गति रुकने से निधन ddnewsportal.com

सिरमौर: केंद्रीय हाटी समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता जेलदार प्रताप सिंह तोमर नहीं रहे, हृदय गति रुकने से निधन ddnewsportal.com

सिरमौर: केंद्रीय हाटी समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता जेलदार प्रताप सिंह तोमर नहीं रहे, दिल का दौरा पड़ने से निधन

शिलाई क्षेत्र की जानी-मानी शख्सियत, 52 गांव के जेलदार और केंद्रीय हाटी समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता प्रताप सिंह तोमर अब हमारे बीच नहीं रहे। उनका आज सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे लगभग 80 वर्ष की उम्र के थे। उनके निधन पर क्षेत्र मे शोक की लहर है। दो महीने पहले ही उनके छोटे भाई बलवीर सिंह तोमर का भी बीमारी के बाद निधन हुआ था। केंद्रीय हाटी समिति तथा सभी यूनिटों के सदस्य प्रताप तोमर द्वारा हाटी समुदाय और समाज के लिए किए गए महत्वपूर्ण योगदान को याद करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परमात्मा से उनके आत्मिक शान्ति की कामना करते हैं। हाटी समिति की केंद्रीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष डाॅ अमीचंद कमल और महासचिव कुंदन सिंह शास्त्री सहित समस्त कार्यकारिणी और हाटी कल्याण मंच गिरिपार के पदाधिकारियों ने भी उनके निधन पर दुख प्रकट कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।