Kafota: जामना स्कूल में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत एक दिवसीय शिविर, दी ये अहम जानकारी... ddnewsportal.com

Kafota: जामना स्कूल में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत एक दिवसीय शिविर, दी ये अहम जानकारी... ddnewsportal.com

Kafota: जामना स्कूल में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत एक दिवसीय शिविर, दी ये अहम जानकारी...

नागरिक उपमंडल कफोटा के अंतर्गत मस्तभोज के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जामना में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हिमाचल प्रदेश और महिला बाल विकास जिला कार्यक्रम अधिकारी नाहन सिरमौर के संयुक्त तत्वावधान में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।

जिसकी अध्यक्षता कार्यवाहक प्रधानाचार्य रमेश चौहान ने की। शिविर में सभी छात्रों ने भाग लिया। शिविर में प्रमुख विषय मेंस्ट्रुअल हाइजीन इट्स मैनेजमेंट एंड टैबूज पर आधारित था। जिला समन्वयक कृतिका ठाकुर एवं जेंडर स्पेशलिस्ट सोनम परमार ने जागरूकता शिविर में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों द्वारा बालिका उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी प्रदान की। इसके अतिरिक्त छात्राओं को सेनेटरी पैड भी बांटे गए। अंत में सभी छात्रों को जलपान के साथ मिष्ठान भी वितरित किया गया।