Sirmaur Crime-Accident News: सैंकड़ों नशे के कैप्सूल और सड़क हादसे में तीन घायल ddnewsportal.com

Sirmaur Crime-Accident News: सैंकड़ों नशे के कैप्सूल और सड़क हादसे में तीन घायल  ddnewsportal.com

Sirmaur Crime-Accident News: सैंकड़ों नशे के कैप्सूल और सड़क हादसे में तीन घायल

जिला सिरमौर में दो अलग-अलग मामलों में एक व्यक्ति से ज।आं नशे के कैप्सूल की खेप बरामद हुई है वहीं अन्य मामले में सड़क हादसे में तीन लोग घायल हुए है। पहले मामलें में SIU नाहन की पुलिस टीम गश्त के दौरान जब  कोलर मे मौजूद थी तो गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति इंतजार पुत्र खलील मौहम्मद निवासी गाँव देववाला डाकघर हरिपुर खोल तह0 पाँवटा साहिब, जिला सिरमौर, एक मोटर साईकिल नम्बर HR71D-6835 पर रणजीत पुर से कोलर की तरफ आ रहा है। जिसके पास काफी मात्रा में नशीले कैप्सूल हैं। जो कोलर व आसपास के ईलाको में नशीले कैप्सूल बेचने का धन्धा काफी समय से करता है। जिस पर पुलिस टीम ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए उक्त आरोपी के कब्जे से 210 नशीले कैप्सूलों को बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। उक्त आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना माजरा में नारकोटिक्स ड्रग्स, साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS)  अधिनियम के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर मामले में  आगामी अन्वेषण जारी है ।

वहीं दूसरे मामले में पुलिस थाना पांवटा साहिब में एक सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता स्पर्श गुप्ता निवासी केदारपुर, वार्ड न0 1, त0 पांवटा साहिब, जिला सिरमौर सिरमौर, ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 23 जून 2026 को यह अपनी स्कूटी पर पांवटा मैन बाजार से अपने घर केदारपुर की तरफ जा रहा था तो समय करीब 11.15 बजे रात जब यह बाबा साहिब जादा चौक भुपपुर पहुंचा तथा इसकी स्कूटी के आगे एक ट्रक चल रहा था तो उसी समय बातापुल की तरफ से एक मोटर साईकिल आया जिस पर तीन व्यक्ति सवार थे, के चालक ने अपनी मोटर साईकिल को तेज रफ्तारी व गलत दिशा मे आकर ट्रक के कन्डकटर साईड मे जोर से टक्कर मार दी। जिस टक्कर से तीनों व्यक्ति नरेन्द्र कुमार S/O सिरमौर सिंह, अमरजीत सिंह S/O संगत सिंह, विपिन शर्मा S/O राम किशन निवासी गण नव विहार कॉलोनी पांवटा साहिब मोटर साईकिल सहित नीचे गिर गऐ। जिस कारण उनको चोटे आई। जिस पर पुलिस ने मोटर साईकिल चालक के खिलाफ U/S 281,125(A) BNS के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।